फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Child dies after eating samosa, four family members fall ill due to food poisoning

समोसा खाने से बच्चे की मौत, फ़ूड प्वाइजनिंग से परिवार के चार सदस्य बीमार

Sun, 03 Apr 2022 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 12:26 AM IST
विज्ञापन
Child dies after eating samosa, four family members fall ill due to food poisoning
फोटो:16: जिला अस्पताल से श्रद्घा को किया गया रेफर। संवाद - फोटो : KANNAUJ
तालग्राम/ठठिया। थानाक्षेत्र के सुक्खापुर्वा गांव में एक दुकान से समोसा खरीद कर खाने से एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं एक ही परिवार के चार लोग बीमार हो गए। सभी को पहले एक निजी अस्पताल और फिर जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से एक बच्ची को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया। समोसे खाने से फूड प्वाइजनिंग होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सुक्खापुर्वा गांव निवासी किसान सोनू (30) शुक्रवार की शाम गांव की दुकान से समोसा खरीदकर घर लाए थे। परिवार के सभी लोगों ने साथ बैठकर समोसे खाए। इसके कुछ देर बाद सोनू के डेढ़ वर्षीय बेटे गगन और बेटी तनवी (3) को उल्टी-दस्त होने लगे। इसके कुछ देर बाद ही सोनू के साथ ही उसकी पत्नी पार्वती (26) व पिता रामचंद्र (50) को भी उल्टी व दस्त शुरू हो गए।
विज्ञापन

हालत बिगड़ती देख पड़ोसियों ने सभी को तिर्वा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से सभी को जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचते ही गगन की मौत हो गई। वहीं हालत गंभीर देख तनवी को कानपुर रेफर कर दिया गया। बाकी तीन लोगों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों मरीज खतरे से बाहर
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. शक्ति बसु का कहना है कि फूड प्वाइजनिंग से डायरिया के चपेट आ गए थे। इसमे एक बच्चे को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। एक बच्ची को कानपुर रेफर किया गया है। बीमार तीन लोगों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इन सभी की हालत खतरे से बाहर है।

मामले की जांच की जा रही
समोसा खाने से एक बच्चे की मौत व चार लोगों के बीमार होने के मामले की जांच पुलिस ने भी शुरू कर दी है। पुलिस पता कर रही है कि दुकान से और कितने लोग समोसा ले गए थे, उनकी सेहत कैसी है। थाना प्रभारी का कहना कि मामले में कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

फोटो:17:   फाइल फोटो गगन । संवाद

फोटो:17: फाइल फोटो गगन । संवाद- फोटो : KANNAUJ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed