फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   chibramau health me first

परिवार नियोजन व अल्ट्रासाउंड जांच में छिबरामऊ प्रथमम्मानित करते डीएम, सीडीओ, सीएमओ सहित अन्य

Fri, 13 Sep 2019 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
chibramau health me first
कन्नौज। शहर के निजी होटल में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत परिवार नियोजन व प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत कार्यक्रम हुआ। छिबरामऊ को सर्वाधिक महिला नसबंदी व जांचों में बेहतरीन कार्य के लिए प्रथम पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में चिकित्साधिकारियों व सेवा प्रदाताओं, धर्म गुरुओं को शाल भेंटकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

गुरुवार को परिवार नियोजन कार्यक्रम में डॉ. एसके सिंह, डॉ. वाईके गुप्ता, डॉ. जितेंद्र कुमार, डॉ. प्रीति शाक्य, आईयूसीडी के लिए नर्स श्रीकांती, पीपीआईयूसीडी व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छिबरामऊ को सबसे ज्यादा महिला नसबंदी कराने हेतु प्रथम पुरस्कार दिया गया। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिर्वा को समय पर रिपोर्ट भेजने, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरिख को एचआरपी डे पर समुचित व्यवस्था, सरिता शाक्य को परामर्श सेवाओं, स्टाफ नर्स रोशनी को प्रसव पूर्व देखभाल, पवन कुमार को गर्भवती महिलाओं की प्रयोगशाला जांच हेतु व स्नेह अल्ट्रासाउंड सेंटर छिबरामऊ को अल्ट्रासाउंड जांच हेतु प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सीडीओ प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, सीएमओ डॉ. के स्वरूप, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरएम तिवारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. यूसी चतुर्वेदी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आर चंद्रा, डॉ. केसी राय ने सभी सेवा प्रदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य में और अधिक गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करने हेतु प्रेरित किया। इस मौके पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक दीपक राय, जिला परिवार नियोजन विशेषज्ञ सम्मान सिंह, वाईके मंजुल, एआरओ मान सिंह प्रजापति, चीफ फार्मासिस्ट, आलोक शुक्ल, जिला एचएमआईएस, शैलेंद्र कुमार, विजय बहादुर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed