फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   chhote bhaee kee patnee aur bhateejee se dushkarm ka prayaas, patharaav kar kee maarapeet, veediyo vaayaral

छोटे भाई की पत्नी और भतीजी से दुष्कर्म का प्रयास, पथराव कर की मारपीट, वीडियो वायरल

Thu, 28 Oct 2021 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
chhote bhaee kee patnee aur bhateejee se dushkarm ka prayaas, patharaav kar kee maarapeet, veediyo vaayaral
कन्नौज। छोटे भाई की पत्नी और उसकी बेटी के साथ युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर पथराव और मारपीट कर दी। मारपीट में महिला का हाथ टूट गया। पीड़िता ने वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली इलाके के एक मोहल्ले की महिला ने बताया कि पति की पारिवारिक जमीन का बंटवारा तीनों भाइयों के बीच करीब एक साल पहले हो चुका है। बुधवार की रात जेठ और देवर घर में घुस आए। यह परिवार के साथ गाली गलौज करने लगे। मना करने पर जेठ और देवर ने मारपीट शुरू कर दी। जेठ ने दुष्कर्म का प्रयास किया। बीच बचाव करने आई बेटी से छेड़छाड़ कर उसके कपड़े फाड़ दिए। मारपीट में पति और बेटी भी घायल हुई। उनका एक हाथ टूट गया। घटना की जानकारी चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने बुधवार की रात जेठ और देवर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। गुरुवार सुबह करीब आठ बजे फिर से जेठ और देवर छत से घर में घुस आए। यह मारपीट करने लगे। विरोध करने पर पथराव शुरू कर दिया। पीड़िता ने बताया कि घटना की सूचना सदर कोतवाली पुलिस को दी थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ न रिपोर्ट दर्ज की और न ही कार्रवाई की। गुरुवार की सुबह महिला ने एसपी प्रशांत वर्मा को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया।
विज्ञापन

वहीं सदर कोतवाल आलोक कुमार दुबे ने बताया कि पीड़िता ओर से तहरीर दी जा चुकी है। पीड़ित परिवार को मेडिकल के लिए भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो वायरल कर लगाई न्याय की गुहार
महिला ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने वायरल वीडियो में सिलसिलेवार घटना को बताया है। गुरुवार की सुबह महिला ने सोशल मीडिया पर इसी से जुड़े दो और वीडियो वायरल किए। दोनों वायरल वीडियो में कुछ लोग घर पर पथराव करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed