फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Chhibramau champion in district level children's sports competition

Kannauj News: जिला स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में छिबरामऊ चैंपियन

Wed, 18 Feb 2026 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Chhibramau champion in district level children's sports competition
सौरिख। ग्राम हरिभानपुर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन बुधवार को हुआ। इसमें प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर पर छिबरामऊ विकास खंड के छात्र-छात्राओं ने चैंपियन का खिताब जीता। वहीं, हसेरन और सौरिख विकास खंड उपविजेता रहे। इससे पहले नगर पंचायत अध्यक्ष राहुल गुप्ता ने खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया था। प्रतियोगिता में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर और 600 मीटर दौड़ में भाग लिया। इसके अतिरिक्त, खो-खो, कबड्डी, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, तवा फेंक, पीटी, सांस्कृतिक और लोकनृत्य कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। प्राथमिक स्तर पर छिबरामऊ ब्लाॅक विजेता रहा। वहीं हसेरन ब्लाॅक उपविजेता बना। उच्च प्राथमिक स्तर पर भी छिबरामऊ ब्लाॅक ने जीत दर्ज की और सौरिख ब्लाॅक उपविजेता रहा।
विज्ञापन

बीएसए संदीप कुमार, जिला क्रीड़ा अधिकारी नूर हसन, बीईओ विश्वनाथ पाठक, विपिन कुमार, संजय सिंह और आनंद द्विवेदी ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्राफी प्रदान की। विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र भी दिए गए। हिमांशु प्रताप सिंह और पुनीत यादव के संचालन में संपन्न हुई इस प्रतियोगिता में उदय नारायण यादव, जिला व्यायाम सिंह, राजीव शुक्ला, गिरजेश सिंह, नैमिष द्विवेदी, आशुतोष गुप्ता, राहुल वर्मा, योगेंद्र यादव, प्रबल प्रताप सिंह और जान मोहम्मद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed