फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   chhah din pahale gaayab mahila chaukee ke paas bandhee milee

छह दिन पहले गायब महिला चौकी के पास बंधी मिली

Tue, 12 Oct 2021 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
chhah din pahale gaayab mahila chaukee ke paas bandhee milee
अस्पताल में भर्ती उर्मिला। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। छह दिन पहले कोतवाली से घर जाते समय गायब हुई महिला सुबह करनौली चौकी के पास बंधी मिली। महिला को सौ शय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। नगर के चार युवकों पर अपहरण कर बंधक बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला बस्तीराम निवासी सुरेश यादव ने बताया कि पांच सितंबर को पत्नी उर्मिला कोतवाली से घर आते समय रास्ते से गायब हो गई थीं। काफी तलाश के बाद भी पता नहीं लगा। सोमवार सुबह करनौली चौकी के पास सड़क के किनारे पड़ी मिलीं। हाथ और पैर रस्सी से बंधी थे। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। उर्मिला को सौ शय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। उर्मिला ने बताया कि पांच सितंबर को वह घर जा रही थीं। गमा देवी मंदिर के पास चार युवकों ने प्लाट का पैसा वापस करने के बहाने सफेद रंग की बोलेरो में बैठा लिया। इन लोगों ने हाथ-पैर बांधकर कमरे में बंद कर दिया। रात को रस्सी खुल गई। इससे वह भाग निकलीं। रास्ते में एक बाबा मिल गया। उसने बांधकर डाल दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि महिला अपहरण की झूठी कहानी बता रही है। उसका किसी ने अपहरण नहीं किया है। महिला अपने घर पर थी।
ये था मामला
सुरेश यादव ने बताया कि पत्नी उर्मिला ने दीपकपुर रोड पर प्लाट लेने के लिए नगर के मोहल्ला सैय्यदबाड़ा निवासी दो युवकों को साढ़े तीन लाख रुपये बतौर पेशगी दिए थे। उन्होंने जांच की तो जमीन वक्फ बोर्ड की निकली। इसके बाद रुपये वापस मांगे। आरोपी ने दो लाख रुपये का चेक दिया। यह बाउंस हो गया। दो अक्तूबर को पत्नी रुपये मांगने पहुंचीं तो मारपीट कर दी गई। मामले की शिकायत पुलिस से की तो आरोपी युवक को पकड़ लिया गया। कोतवाली में पुलिस के सामने आरोपी ने चार अक्तूबर को दो लाख रुपये लौटाने का वादा किया। तय समय सीमा में रुपये वापस नहीं किए। इसके बाद वह दोनों कोतवाली पहुंचे। यहां पुलिस से फरियाद की। पत्नी घर जाने की बजाय रास्ते से गायब हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed