{"_id":"6a32eb53d9f0f00225088d95","slug":"chhachhaunapur-defeated-matehna-by-26-runs-kannauj-news-c-214-1-knj1006-150963-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: छछौनापुर ने मटेहना को 26 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: छछौनापुर ने मटेहना को 26 रन से हराया
विज्ञापन
छिबरामऊ। ग्राम माधौनगर में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत बुधवार को खेले गए मैच में छछौनापुर और मटेहना को 26 रन से हराया। ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले रंजीत को मैन ऑफ द मैच मिला।
मटेहना टीम के कप्तान रोहित यादव ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए छछौनापुर की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 92 रन बनाए। टीम की ओर से रंजीत ने 21 रनों की उपयोगी पारी खेलकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मटेहना की टीम छछौनापुर के गेंदबाजों के सामने संघर्ष करती नजर आई। नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से टीम दबाव में आ गई और पूरी टीम 66 रन पर सिमट गई।
छछौनापुर की जीत में रंजीत ने 21 रन बनाने के अलावा तीन विकेट भी लिए। उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच मिला। मैच के दौरान सुंदरम कश्यप, सुमित सविता, राघव दुबे आकाश ठाकुर आदि मौजूद रहे।