फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Cheers echoed in goddess temples, decorated urns in Durga pandal

Kannauj News: देवी मंदिरों में गूंजे जयकारे, दुर्गा पंडाल में सजे कलश

Wed, 18 Oct 2023 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Oct 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Cheers echoed in goddess temples, decorated urns in Durga pandal
कन्नौज। शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन भक्तों ने देवी मां के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। सिद्धपीठ देवी मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई। श्रद्धालुओं ने मातारानी की आरती और शृंगार कर अभिषेक किया। पूरे दिन मंदिर जयकारों से गूंजते रहे।
विज्ञापन




मंगलवार को नवरात्र के तीसरे दिन मंदिरों में रौनक देखते ही बनी। बिजली की रंग बिरंगी झालरों की छटा भक्तों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। देवी मां के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की महिमा का गुणगान किया गया। मातेश्वरी से कल्याण की प्रार्थना की। मां दुर्गाजी से भय विनाश के लिए प्रार्थना की गई। शास्त्रों में उल्लेख है कि मैय्या की उपासना से सभी प्रकार के भय से मुक्ति मिलती है।
विज्ञापन

सिद्धपीठ देवी मां फूलमती देवी मंदिर, भद्र काली देवी मंदिर, माता सिंंहवाहिनी मंदिर, माता क्षेमकली मंदिर सहित कई देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ नजर आई। कई श्रद्धालुओं ने देवी मंदिरों में कन्या भोजन के साथ गरीबों को फल और भोजन का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भक्तों ने व्रत रखकर पूरे दिन मां के स्वरूप का चिंतन मनन किया। मां फूलमती देवी मंदिर के पुजारी शिखर मिश्रा ने बताया कि नवरात्र के दिनों में देवी मां के नौ स्वरूपों की आराधना की जाती है। सच्चे मन से देवी मां की पूजा करने से जीवन में विपदाएं नहीं आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed