{"_id":"d7511402540d71273343273563c1835a","slug":"checking-the-health-of-the-reality-of-the-doctor-usa-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूएसए की डाक्टर ने जांची स्वास्थ्य की हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूएसए की डाक्टर ने जांची स्वास्थ्य की हकीकत
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Wed, 09 Dec 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखने को प्रदेश
विज्ञापन
तकनीकी सहयोग इकाई की यूएसए से आईं डाक्टरों ने परखी। इस दौरान उन्हें कई
खामियां मिलीं। इसकी जानकारी सीधे प्रदेश सरकार को दी जाएगी।
एल यूनिवर्सिटी यूएसए से आईं डा. जाहिरा व स्टेट न्यूरेशन यूपीटीएसयू की स्पेशलिस्ट मानशी शेखर ने जिला अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी सूरत देखी। इस दौरान उन्होंने पाया कि जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं तो ठीक हैं, पर स्टाफ की कमी है। इसके अलावा उन्होंने मैनेजमेंट का प्रशिक्षण देने की बात कही।
इसके अलावा दवाओं के रखरखाव और उपलब्धता का भी प्रशिक्षण कराने की आवश्यकता बताई। इसके बाद उन्होंने विनोद दीक्षित चिकित्सालय व महिला चिकित्सालय में पहुंचकर हकीकत जांची। यहां पर भी उन्हें कई खामियां मिलीं। उन्होंने बताया कि परिवार कल्याण की सेवा बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है।
खामियों को सीधे शासन स्तर पर रखा जाएगा, जिससे कई कामों के प्रशिक्षण के अलावा स्टाफ की कमी दूर की जा सके। इस मौके पर टेक्निकल स्पेशलिस्ट डा. मिथुनदास, फैमिली प्लानिंग एसोसिएट सम्मान सिंह सहित जिला अस्पताल के सीएमएस डा. सीपी सिंह, विनोद दीक्षित चिकित्सालय के अधीक्षक डा. गीतम सिंह और फार्मेसिस्ट डा. जितेंद्र कटियार आदि मौजूद थे।