फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Checking at fertilizer shop, 1500 sacks recovered

Kannauj News: खाद की दुकान पर चेकिंग, 1500 बोरी बरामद

Wed, 14 Dec 2022 06:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
Checking at fertilizer shop, 1500 sacks recovered
कन्नौज। खाद की कालाबाजारी की सूचना पर प्रशासनिक अधिकारियों ने खाद की दुकान पर चेकिंग की। दुकान की गोदाम और लोड खड़े ट्रक से यूरिया की 1500 बोरी जब्त की। मौके पर कागज न दिखा पाने पर अधिकारियों ने दुकान, गोदाम को सील कर ट्रक को भी सीज कर दिया।
विज्ञापन

तिर्वा-कन्नौज मार्ग नजरापुर बैसापुर पट्टी मोड़ के पास स्थित शंकर कोल्ड स्टोरेज में शंकर ट्रेडर्स खाद की दुकान और गोदाम पर एसडीएम सदर पवन कुमार मीना, नायाब तहसीलदार भूपेंद्र सिंह और जिला कृषि अधिकारी आवेश कुमार ने छापा मारा। अधिकारियों को देखकर संचालक और मुनीम भाग निकले। इस दौरान छानबीन करने पर अधिकारियों ने गोदाम में रखी यूरिया की 800 बोरी और पास खड़े ट्रक से सात बोरी बरामद की। खाद के भंडारण और खरीद के कागज न मिलने पर अधिकारियों ने 1500 बोरियों को जब्त कर दुकान और गोदाम को सील कर दिया। इसके बाद ट्रक को सीज कर तिर्वा कोतवाली पुलिस को सुपुर्द कर दिया। एसडीएम ने बताया कि अवैध ढंग से भंडारण मिला है। जल्द मामला दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed