{"_id":"09afa15e2ac8214c0195dc207ab12c9a","slug":"check-in-at-the-right-prescription-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच में सभी पर्चे सही मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच में सभी पर्चे सही मिले
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Mon, 15 Feb 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास खंड क्षेत्र में 123 ग्राम पंचायत सदस्यों के
विज्ञापन
निर्विरोध होने पर तीन ग्राम पंचायतों के चार वार्डों में सदस्य पद के लिए
चुनाव की संभावनाएं बढ़ गई हैं, जबकि कई ग्राम पंचायतों के 10 वार्डों में
कोई नामांकन नहीं होने से वह सीटें फिलहाल रिक्त रहेंगी।
जांच के दौरान सभी नामांकन पत्र सही पाए गए हैं। विकास खंड क्षेत्र की 96 ग्राम पंचायतों में 1187 वार्डों पर पिछले माह चुनाव कराया गया था, पर उस दौरान कई ग्राम पंचायतों में 134 वार्डों रिक्त रह गए थे। यहां किसी के द्वारा नामांकन न किए जाने से उपचुनाव कराए जा रहे हैं।
दाखिल किए गए 129 नामांकन पत्रों की जांच के दौरान सोमवार को सभी पत्र वैध पाए गए। ग्राम पंचायत कसावा के वार्ड संख्या 12, ग्राम पंचायत महमूदपुर कीरत की वार्ड संख्या 10 और भीकमपुर सानी के वार्ड नंबर चार व 10 में चुनाव होंगे। नामांकन पत्रों की 16 को वापसी और उसी दिन चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा।
उधर, विकास खंड हसेरन की 14 ग्राम पंचायतों में 55 वार्डों में सदस्य पद के लिए नामांकन प्रक्रिया कराई गई थी। जिसमें 66 प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए थे। 49 वार्डों में सदस्य निर्विरोध चुने गए, जबकि छह सीटों पर चुनाव कराया जाना है। जिसमें ग्राम पंचायत ऐराहो के वार्ड संख्या 10, खिरिया में वार्ड नंबर 13, 14 व 15, ग्राम पंचायत सरगौली में वार्ड संख्या तीन में चुनाव होने हैं।