फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   chauthe din bhee chala kramik anashan, takareeban 14 hajaar kee aabaadee peyajal ke lie pareshaan

चौथे दिन भी चला क्रमिक अनशन, तकरीबन 14 हजार की आबादी पेयजल के लिए परेशान

Sat, 19 Jun 2021 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
chauthe din bhee chala kramik anashan, takareeban 14 hajaar kee aabaadee peyajal ke lie pareshaan
अनशन स्थल पर समर्थन पत्र देते समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। बहवलपुर में नए नलकूप की स्थापना के लिए सभासद प्रतिनिधि हरिशरण शाक्य के नेतृत्व में चौथे दिन शनिवार को भी क्रमिक अनशन जारी रहा। वहीं समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष नरेश वर्मा ने अनशनकारियों को समर्थन दिया है। अनशन बहवलपुर में किया जा रहा है। यहां की तकरीबन 14 हजार आबादी पेयजल के लिए परेशान है।
विज्ञापन

शनिवार को अनशन स्थल पहुंचे समाजवादी व्यापार सभा के कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका अध्यक्ष व प्रशासन से नया नलकूप लगवाए जाने की मांग की। नेताओं ने आरोप लगाया कि नगर पालिका केवार्ड नंबर दो पटेल नगर, वार्ड नंबर 13 हर्ष नगर के लोगों के साथ पक्षपातपूर्ण व्यवहार हो रहा है। यहां के लोग पेयजल के लिए परेशान हैं। इस दौरान रवि गुप्ता, अरविंद गुप्ता, नीरज यादव, अंशू वर्मा, विनय शाक्य, आलोक वर्मा, बिन्नी वर्मा, अभिषेक वर्मा, रितेश तोमर, अनामिका अग्रवाल मौजूद रहीं। वहीं, समाजसेवी पुनीत दुबे ने भी क्रमिक अनशन का समर्थन किया। अनशन के चौथे दिन जयप्रकाश, मनोज कुमार सिंह, मूलचंद यादव, शेर सिंह पाल, नरेंद्र शर्मा, कन्हैयालाल शाक्य, समाजसेवी अमित शाक्य, बबलू यादव सहित वार्ड के लोेग मौजूद रहे।
विज्ञापन

काम न करने पर ठेकेदार पर होगी एफआईआर
जल निगम के अधिशासी अभियंता निर्दोष कुमार जौहरी ने बताया कि नए नलकूप के लिए बजट नहीं है। नलकूप के हस्तांतरण और लीकेज पाइप लाइनों को दुरुस्त कराने के लिए ठेकेदार पर दबाव बनाया जा रहा है। ठेकेदार के काम नहीं करने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि कोविड के कारण इस समय शासन से पैसा नहीं मिल रहा है। छिबरामऊ के लिए लगभग एक करोड़ रुपये मिलने हैं। इसके लिए शासन स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने चार नलकूपों के रीबोर के लिए पत्र लिखा था। इसकी जांच करा दी गई है। बजट आते ही काम शुरू करा दिया जाएगा। नए नलकूप के लिए नगर पालिका की ओर से प्रस्ताव होगा। इसके बाद शासन को बजट भेजा जाएगा। बजट आने के बाद नया नलकूप लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने की अनशनकारियों से बात
बहवलपुर में पानी की समस्या को लेकर चल रहे क्रमिक अनशन के चौथे दिन एसडीएम देवेश गुप्ता ने अनशनकारियों से वार्ता की। उन्होंने बताया कि अनशनकारियों मांग से जिलाधिकारी और जल निगम के अधिकारियों को बता दिया गया है। लीकेज पाइप लाइनों को दुरुस्त कराने की प्रक्रिया जल्द शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed