{"_id":"5e010e158ebc3e88182287dc","slug":"chappe-chappe-par-tainaat-raha-pulis-phors-kannauj-news-knp5340383160","type":"story","status":"publish","title_hn":"चप्पे-चप्पे पर तैनात रहा पुलिस फोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चप्पे-चप्पे पर तैनात रहा पुलिस फोर्स
विज्ञापन
तहसील के मुख्य गेट पर मौजूद पुलिस फोर्स।
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। पड़ोसी जिले कानपुर और फर्रुखाबाद में नागरिकता संशोधन कानून का विरोध सामने आने के बाद जिले की भी पुलिस मुस्तैद है। नगर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती की गई है। कोतवाल शैलेंद्र कुमार मिश्रा शांति व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
सोमवार को सीओ शिवकुमार थापा व प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा क्षेत्र में शांति व्यवस्था का जायजा लेते रहे। नगर के प्रमुख तिराहों, चौराहों के अलावा सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस तैनात रही। तहसील परिसर के प्रवेश गेट पर भी पुलिस बल मौजूद था। प्रशासनिक अधिकारी लोगों को कानून की बारीकियां समझाकर गलतफहमी से दूर रहने की नसीहत देते रहे।
प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि लोगों को अफवाह से दूर रहने की आवश्यकता है। सोशल नेटवर्किंग साइटों पर नजर रखी जा रही है। भड़काऊ पोस्ट डालने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखकर गंगा जमुनी तहजीब को कायम रखने की अपील की।