{"_id":"647638365f30dfba9e0518d3","slug":"chaos-created-as-soon-as-the-dead-body-arrived-from-farrukhabad-kannauj-news-c-12-1-261598-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: फर्रुखाबाद से शव पहुंचते ही मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: फर्रुखाबाद से शव पहुंचते ही मचा कोहराम
Tue, 30 May 2023 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Tue, 30 May 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
छिबरामऊ। जेठ के गंगा दशहरा पर्व पर गंगा स्नान करने गया युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई। शाम को शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मंगलवार की सुबह बहवलपुर स्थित कांशीराम कालोनी निवासी विजय (19) मां मीना देवी व गांव के ही राज पुत्र रामप्रकाश, नितिन पुत्र धर्मेंद्र के साथ गंगा स्नान करने के लिए फर्रुखाबाद के घटियाघाट गया था। घाट पर स्नान करते समय युवकों ने पानी में सेल्फी लेने की बात कही, जिस पर विजय अपनी मां से फोन लेने जा रहा था, उसी समय पानी की भंवर में फंसकर वह डूब गया। कुछ देर तक पानी से बाहर न आने पर उसके साथियों ने पुलिस कर्मियों को जानकारी दी। आनन-फानन में पुलिस ने गोताखोर बुलाकर नदी में उतारे। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद विजय का शव नदी से बाहर निकाला जा सका। मीना देवी ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव को गांव ले आई। बता दें कि विजय ने कानपुर में रहकर बीएससी की पढ़ाई कर रहा था।
-- -- -- -- -- --
बहन की शादी के बाद गंगा स्नान की रस्म अदा करने गए थे मां बेटे
विजय की बहन लक्ष्मी की शादी 14 फरवरी को लखना बकेवर से हुई थी। बेटी की शादी के बाद गंगा स्नान की रस्म को अदा करने के लिए मां मीना देवी बेटे के साथ घटियाघाट गई थी। उन्हें क्या पता था कि स्नान के बाद गंगा की गोद से बेटे की बजाय उसका शव बाहर निकलेगा।
-- -- -- -- -- -- --
विजय के बड़े भाई की भी पानी में डूबने से हुई थी मौत
विजय के तीन भाई व बहनों के बीच सबसे छोटा था। लगभग पंद्रह साल पहले विजय के पिता परिवार के साथ एरवा कटरा के लज्जाराम मोहल्ले में रहते थे। यहां वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। यहां विजय के बड़े भाई की गड्ढे में भरे पानी में डूबने से मौत हो गई थी। उसके बाद यह परिवार छिबरामऊ आ गया। बीमारी के चलते पिता श्रीराम व उसके मझले भाई संजीव की भी बीमारी के चलते मृत्यु हो चुकी है। वर्तमान मंे विजय ही परिवार का सहारा था, उसकी मौत से परिवार का आखिरी चिराग भी बुझ गया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -