फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Changes in the weather increased the number of patients in the hospital

Kannauj News: मौसम में बदलाव से अस्पताल में बढ़ी मरीजों की भीड़

Tue, 14 Mar 2023 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 14 Mar 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Changes in the weather increased the number of patients in the hospital
कन्नौज। होली के बाद से मौसम का मिजाम बदल गया है। गर्मी ने दस्तक दे दी है। इसके साथ बीमारियों ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 465 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। अधिकतर मरीज वायरल बुखार, उल्टी-दस्त, खांसी, नजले-जुकाम से परेशान थे। अचानक से बढ़ी संख्या के चलते पंजीकरण खिड़की से लेकर डॉक्टरों के कक्षों तक में कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन

बदलते मौसम का असर लोगों की सेहत पर इस कदर पड़ रहा है, कि जिला अस्पताल से लेकर सीएचसी, पीएचसी और निजी अस्पलातों में भी भीड़ों की कतारें दिख रही हैं। हर कोई मौसमी बीमारियों से परेशान हैं। सोमवार जिला अस्पताल में 465 मरीजों ने ओपीडी में पंजीकरण कराया। इसमें में 73 बच्चे थे। इसके अलावा अन्य लोग भी अलग-अलग बीमारियों से परेशान थे। जिला अस्पताल के डॉ. सैय्यद सलमान बताते हैं कि बदलते मौसम में अपने खाने-पीने पर विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।
विज्ञापन

ठंडा पानी-पीने से परहेज करें। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरेश यादव ने बताया कि ओपीडी में रोजाना 70 से अधिक बच्चे आ रहे हैं। अधिकांश में वायरल के लक्षण मिल रहे हैं। सभी को दवा के साथ जरूरी सलाह भी जा रही है। बताया कि बदलते मौसम में मच्छरों का हमला भी तेज हो जाता है। बचाव के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करें। बासी खाना या फिर बाहर का खाना खाने से बच्चों को बचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिला अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सूरज के अकेले होने के चलते मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अन्य कामों की वजह से डॉक्टर अपने कक्ष में न रहकर इधर-उधर की ड्यूटी में व्यस्त रहते हैं। सोमवार को भी कक्ष में डॉक्टर का होने से मरीजों की कतारें लगीं रही। घंटों मरीज डॉक्टर के आने का इंतजार करते रहे। जानकारी करने पर पता चला डॉक्टर दिव्यांग बोर्ड में गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed