फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Changed weather, temperature dropped by 10 degree Celsius

Kannauj News: बदला मौसम, 10 डिग्री सेल्सियस गिरा तापमान

Sun, 30 Apr 2023 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sun, 30 Apr 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Changed weather, temperature dropped by 10 degree Celsius
कन्नौज। मौसम का मिजाज फिर से बदल गया है। गर्मी से राहत मिल गई है। अधिकतम तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को बूंदाबांदी भी हुई। आसमान में बदली छाई रहने की वजह से लोगों को काफी राहत मिल गई।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अमरेंद्र यादव ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। अचानक मौसम बदलने से गर्मी से लोगों को राहत मिल गई। सूर्यदेव के मामूली देर के लिए दिखने की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज हुई। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि दो मई तक फिलहाल ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। आसमानी बिजली तड़कने, बूंदाबांदी व ओले गिरने का भी अनुमान है। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि 18 से 21 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलीं। आगे भी हवाएं चलेंगी।
विज्ञापन

-----------------
अगर बारिश हुई तो गेहूं को नुकसान
काफी मात्रा में गेहूं अब भी खेतों में पका खड़ा है या कटाई चल रही है। अगर आगे बारिश हुई तो किसानों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। बदले हुए मौसम से किसानों की धुकधुकी तेज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
खुशनुमा मौसम में बच्चों की मस्ती
तपिश भरी गर्मी के मौसम में अचानक से हुए बदलाव से लोगों को काफी राहत मिल रही है। चिलचिलाती धूप की जगह ठंडी हवाएं बह रही हैं। मौसम में यह खुशनुमा बदलाव लोगों को काफी राहत दे रहा है। बच्चों की खुशी तो देखते ही बन रही है। कलक्ट्रेट में विकास भवन के बाहर बने मनरेगा पार्क में लगे झूलों पर भी बच्चे खूब मस्ती करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed