फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Chandan in high school and Sushil in district top in Inter

हाईस्कूल में चंदन तो इंटर में सुशील ने किया जिला टॉप

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 03:31 PM IST
विज्ञापन
Chandan in high school and Sushil in district top in Inter
कन्नौज: हाईस्कूल व बोर्ड परीक्षा का परिणाम ------------------------------------ हाईस्कूल में चंदन तो इंटर में सुशील ने किया जिला टॉप -बोर्ड परीक्षा परिणाम में जिले में छात्रों का रहा दबदबा संवाद न्यूज एजेंसी कन्नौज। यूपी बोर्ड का शनिवार दोपहर बाद परीक्षा परिणाम आया। इसमें हाईस्कूल में चंदन तो इंटर में सुशील राजपूत ने जिला टॉप किया। इसमें हाईस्कूल में 83.08 फीसदी जबकि इंटर में 83.05 फीसदी बच्चों ने बाजी मारी। बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार छात्रों का दबदबा रहा। पिछले साल की तुलना में इस साल छात्रों कड़ी मेहनत से परीक्षा परिणाम बेहतर कर जिले का गौरव बढ़ाया। परीक्षा परिणाम आते छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई। डीआईओएस राजेंद्र बाबू ने बताया कि इस साल बोर्ड हाईस्कूल में 26,847 छात्र पंजीकृत थे, जिसमें 24,026 छात्रों ने परीक्षा दी। इसमें 21,153 छात्र-छात्रों ने परीक्षा पास की। इस तरह हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 83.88 फीसदी रहा, जो पिछले साल की अपेक्षा 1.88 फीसदी अधिक है। इसी तरह इंटर में 22,687 पंजीकृत छात्रों में 20,897 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। इसमें 17,355 छात्र ने परीक्षा उत्तीर्ण की, जो 83.06 फीसदी रहा। यह पिछले साल की मुकाबले 11 फीसदी अधिक परीक्षा परिणाम हैं। सफल होने वाले छात्र-छात्राओं में बालकों की संख्या अधिक है। जिले के टॉप टेन में तिर्वा तहसील क्षेत्र के सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं का दबदबा रहा। उन्होंने हर साल की तरह इस बार भी परीक्षा में सबसे अधिक नंबर लाकर स्कूल का नाम रोशन किया। जिले के टॉप टेन में सरस्वती विद्यामंदिर के चंदन यादव ने 600 में 553 अंक प्राप्त किए। इसी तरह इंटरमीडिएट में महेंद्र नीलम इंटर कालेज के सुशील राजपूत ने 500 में 454 अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया। ----------- हाईस्कूल के जिला टॉप चंदन कुमार 553/600 अभिषेक कुमार 550/600 आशीष कुमार 548/600 अनुज कुमार 546/600 अवधेश्वरी 545/600 अभिषेक कुमार 544/600 चांदनी 543/600 अमन सिंह 543/600 जितेंद्र कुमार 543/600 हर्ष कुमार 543/600 चंद्र पाल सिंह 542/600 अमित कुमार 540/600 ------------ इंटरमीडिएट के जिला टॉप सुशील राजपूत 454/500 रिषभ कुमार यादव 440/500 अंशी 438/500 अंकित कुशवाहा 437/500 रजत 437/500 प्रतिमा देवी 437/500 अनामिकाराजपूत435/500 सुमित यादव 443/500 रिषभ कुशवाहा 432/500 सुमित यादव 432/500 अनामिका 432/500
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed