फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Chakroad was cut and mixed with the field, possession was not given up even on measurement.

Kannauj News: चकरोड काट खेत में मिलाया, पैमाइश पर भी नहीं छोड़ा कब्जा

Sat, 07 Feb 2026 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Chakroad was cut and mixed with the field, possession was not given up even on measurement.
छिबरामऊ। तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इसमें डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और एसपी ने जनसमस्याएं सुनीं। नगला दलीप गांव के श्याम सिंह ने रामऔतार पर सार्वजनिक चकरोड काटकर खेत में मिलाने और पैमाइश के बाद भी कब्जा न छोड़ने का आरोप लगाया। डीएम ने तहसीलदार को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन


श्याम सिंह ने बताया कि रामऔतार ने उसके खेत के पास से गुजरने वाले चकरोड को काटकर अपने खेत में मिला लिया है और उसके खेत को भी जोतने का प्रयास कर रहा है। विरोध करने पर रामऔतार जान से मारने की धमकी दे रहा है। आरोप है कि क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा चकरोड की पैमाइश किए जाने के बावजूद आरोपी ने कब्जा नहीं छोड़ा है। इस दौरान सलेमपुर गांव के ग्रामीणों ने आंबेडकर प्रतिमा स्थापना की अनुमति मांगी। वहीं हरिहरपुर की राधा देवी ने पति की मृत्यु के बाद जमीन व ट्रैक्टर में हिस्सा न मिलने की शिकायत की। डीएम ने 10 किसानों को उर्द व मूंग की मिनी किट भी वितरित कीं।
विज्ञापन




अफसरों को समय पर कार्यालय पहुंचने के निर्देश

डीएम ने उपस्थित अधिकारियों को सुबह 10 बजे तक अनिवार्य रूप से कार्यालय पहुंचने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कार्यालय आने वाले फरियादियों की समस्याओं का समय पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। डीएम ने संपूर्ण समाधान दिवस, आईजीआरएस, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, जनता दर्शन और जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के भीतर पारदर्शी तरीके से निस्तारण कराने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




194 शिकायतों में से 25 निस्तारित

एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 194 शिकायती पत्र प्राप्त हुए। इनमें से राजस्व विभाग से संबंधित 25 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। अन्य प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग की 116, पुलिस विभाग की 26, पूर्ति विभाग की 16, विकास विभाग की 13, बिजली विभाग की नौ, नगर पालिका की तीन, डीआईओएस, मुख्य चिकित्सा अधिकारी और जिला समाज कल्याण की दो-दो शिकायतें शामिल थीं। चकबंदी, सहकारिता, जिला पंचायत राज अधिकारी और जिला अग्रणी बैंक से संबंधित एक-एक शिकायत प्राप्त हुई।



----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed