फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   chakarod kinaare yuvak ka mila shav, shinaakht nahin

चकरोड किनारे युवक का मिला शव, शिनाख्त नहीं

Wed, 12 Feb 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
chakarod kinaare yuvak ka mila shav, shinaakht nahin
शव देखते एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह, कोतवाल विनोद कुमार और पाल चौराहा चौकी प्रभारी राम मनोज। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। सुबह युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। एसपी समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम ने छानबीन की। स्थानीय लोगों से पूछताछ कर पुलिस ने शिनाख्त कराने का प्रयास किया। इसके बाद भी पहचान नहीं हो सकी। अधिक शराब पीने से युवक की मौत होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह सदर कोतवाली क्षेत्र के शरीफापुर गांव में सुप्रीत गेस्ट्रो हास्पिटल के पीछे गंगधरापुर बाईपास के चकरोड पर करीब 40 वर्षीय युवक का राहगीरों ने शव देखा। इससे सनसनी फैल गई। मौके पर भीड़ जुट गई। जानकारी पर पाल चौराहा चौकी प्रभारी राम मनोज और सदर कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा पहुंच गए। इसके बाद पुलिस कप्तान अमरेंद्र प्रसाद सिंह भी फोरेंसिक टीम के साथ पहुंच गए। युवक पीला हॉफ स्वेटर पहने है। फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

युवक की शर्ट के कालर पर राजू टेलर्स उत्तरीपूरा कानपुर का टैग लगा है। वहीं सदर कोतवाली इलाके के सचिन पाल ने बताया कि रात करीब नौ बजे वह सुप्रीत गेस्ट्रो हास्पिटल से लौट रहे थे। तब युवक नशे में जमीन पर बैठा था। शव मिलने वाली जगह के पास देसी शराब का ठेका है। इससे पुलिस अधिकारियों ने अधिक शराब पीने से युवक की मौत की आशंका जताई है। काफी प्रयास के बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी। एसपी ने बताया कि आसपास के थानों से संपर्क कर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed