फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   chakabandee aayukt ke nirdesh par 25 gaanvon mein hogee chakabandee

चकबंदी आयुक्त के निर्देश पर 25 गांवों में होगी चकबंदी

Fri, 21 Aug 2020 03:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 03:05 PM IST
विज्ञापन
chakabandee aayukt ke nirdesh par 25 gaanvon mein hogee chakabandee
छिबरामऊ(कन्नौज)। चकबंदी आयुक्त ने छिबरामऊ तहसील के बीस व तिर्वा तहसील के पांच गांवों में चकबंदी प्रक्रिया शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। 1990 में आरक्षण आंदोलन के दौरान फतेहगढ़ के फूस बंगला कांड में छिबरामऊ तहसील के 35 गांवों का रिकार्ड जल गया था। उस समय जनपद कन्नौज फर्रुखाबाद में शामिल था। रिकार्ड जले होने से इन गांवों के किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

इससे पहले दस गांवों में चकबंदी प्रक्रिया शुरू हुई थी। इनमें नंदलालपुर लोधापुर में चकबंदी प्रक्रिया अंतिम चरण में है। एसडीएम गौरव शुक्ला ने बताया कि जले राजस्व रिकार्ड वाले 25 गांवों में चकबंदी के लिए गजट हो चुका है। इनमें छिबरामऊ तहसील के ग्राम प्रानपुर पल्यौरा, करमुल्लापुर, खोजीपुर, कुंअरपुर जनू, असेह, पलिया बूंचपुर, भरौली सिरखनेपुर, कटिघरा, इंदुइयागंज, रोहली, भौंराजपुर, विशुनपुर, हासिलपुर, डालूपुर, सुल्तानपुर, हरिवल्लभपुर, विशुनगढ़, बौथम, मुर्रा, खड़िनी, बौसिया, तिर्वा तहसील के अरुहो, मोहद्दी नगर, खरगपुर, बिलंदपुर, एरोहा, हसेरन व रौंसा शामिल हैं। बताया कि चकबंदी प्रक्रिया शीघ्र पूरी कराने के लिए जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्रा ने चकबंदी आयुक्त को पत्र लिखा है। एसडीएम गौरव शुक्ला ने बताया कि इन गांवों में चकबंदी प्रक्रिया पूरी होने के बाद लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed