फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   chaina se bigade halat par akros

चीन से बिगड़े हालात पर आक्रोश

Thu, 18 Jun 2020 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
chaina se bigade halat par akros
कन्नौज में युवकों ने चीन के राष्ट्रपति शी. जिनपिंग का पुतला जलाया। - फोटो : CHIBRAMAU
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कन्नौज/छिबरामऊ। सीमा पर चीन से बिगड़े हालात और सैनिकों की शहादत से जिले के लोगों में आक्रोश है। बुधवार को संगठनों से चीन के राष्ट्रपति का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया, साथ ही लोगों से चीन के सामान का बहिष्कार करने की अपील भी की। मोमबत्तियां जलकर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देकर बदला लेेने की मांग भी उठी।
छिबरामऊ मेें हीरालाल कॉलेज मैदान के पीछे बनवारी नगर चौराहे पर सभासद रानू कुरैशी के नेतृत्व में युवाओं ने चीन के खिलाफ नारेबाजी कर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला जलाया। कहा भारत सरकार ऐसा सबक सिखाए, जिससे वह फिर से भारत की तरफ देखने की हिम्मत न कर सके। आशुतोष दीक्षित ने कहा कि इस संकट के दौर में प्रत्येक देशवासी सेना व सरकार के साथ है। सरकार को चीन को कड़ा सबक देना चाहिए। इस दौरान आशुतोष चतुर्वेदी व शहंशाह मौजूद रहे। सिकंदरपुर में भाजपा नेता सिंटू दुबे के नेतृत्व में युवाओं ने बाजार गली जीटी रोड के सामने चीन के राष्ट्रपति का पुतला जलाकर नारेबाजी की। युवाओं ने दुकानों पर रखे चीनी उत्पादों को सड़क पर डालकर जला दिया।
विज्ञापन

सिंटू ने लोगों से चीनी उत्पादों का बहिष्कार करने की अपील की। इस दौरान संजू मिश्रा, विनीत वर्मा, सभासद सोनी सविता, सभासद राजू गुप्ता, अमित गुप्ता, मटरु ठाकुर, सुमित मिश्रा, विवेक गुप्ता, अभिजीत गुप्ता, अंकित वर्मा, जय दुबे, देवू गुप्ता, सुम्मी गुप्ता, शिवम गुप्ता, दीपू राठौर व अन्नू सविता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा और कांग्रेसियों ने शहीदों को दी श्रृद्धांजलि
कन्नौज। चीन सीमा पर शहीद सैनिकों को सपा और कांग्रेसियों ने श्रद्धांजलि दी। सपा कार्यालय पर पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव की अगुआई में मोमबत्ती जलाकर श्रृद्धांजलि दी गई। पूर्व ब्लाक प्रमुख ने कहा सपासंरक्षक मुलायम सिंह यादव हमेशा संसद में ये बताते रहे कि चीन हमारा सब से बड़ा दुश्मन है। उससे हमें सदा सतर्क रहना चाहिए, क्योंकि उसे ही हमारे देश की तरक्की से जलन है। हमारे शहीद सैनिको की शहादत का बदला लिया जाए। पूर्व विधायक कल्याण सिंह दोहरे, संजय दुबे, भोले कुरैशी, अमित मिश्रा, सत्येँद्र यादव, धर्म वीर पाल, कल्लू शर्मा, मौजूद रहे। सपा नेता नाजिम खां ने अपने आवास श्रृद्धांजलि दी। कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रमोद शाक्य के नेतृत्व में जिला कार्यालय पर मोमबत्ती जलाकर और दो मिनट का मौन श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। जिला प्रवक्ता अरविंद दुबे, जिला उपाध्यक्ष तारीक बशीर, शहर अध्यक्ष एहसानुल, जिला सचिव फरहान खान, कन्नौज ब्लाक अध्यक्ष फैसल खान, युवा जिला अध्यक्ष मुशीर खान, युवा जिला महासचिव इमरान अली, ओवैस खान, सुल्तान खां, आसिफ सिद्दीकी, जिला महासचिव घनश्याम यादव मौजूद रहे।
चीन का सबक सिखाए केंद्र सरकार
छिबरामऊ। चीन से संघर्ष में शहीद हुए देश के सैनिकों को बुधवार को सपाइयों ने मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। सपाइयों ने केंद्र सरकार से चीन को सबक सिखाने की मांग भी की है।

सौरिख रोड स्थित ब्रजेश यादव के आवास पर श्रद्धांजलि सभा में सपा नेता योंगेद्र सिंह यादव ने कहा कि भारतीय सैनिकों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। संकट के इस दौर में हम सभी को एकजुटता के साथ सेना व सरकार का साथ देना चाहिए। केंद्र सरकार चीन को ऐसा सबक सिखाए, जिसे वह हमेशा याद रखे। नागेंद्र यादव, प्रसेनजीत, कौशलेंद्र पाल, गजेंद्र सिंह, प्रदीप शुक्ला, अशोक चौहान आदि मौजूद रहे। सौरिख में भाकियू (भानू) के मंडल उपाध्यक्ष आदेश दुबे के आवास पर मोमबत्ती जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। आदेश दुबे ने सैनिकों के बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा। नरेंद्र दुबे, सुधा दुबे, संजीव कुमार दुबे, दिनेश दुबे, बृजेश, राजेश, विनीत, प्रमोद गुप्ता, नंदकिशोर गुप्ता, गोविंद बाथम, पिंटू दिवाकर, विनय गुप्ता और सौरभ दुबे शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed