{"_id":"5d6030b28ebc3e0142325339","slug":"chaara-lene-gaee-mahila-se-dushkarm-ka-prayaas-pati-ko-peeta-kannauj-news-knp509201550","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारा लेने गई महिला से दुष्कर्म का प्रयास, पति को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारा लेने गई महिला से दुष्कर्म का प्रयास, पति को पीटा
विज्ञापन
कन्नौज। मवेशियों के लिए खेत पर चारा लेने गई एक महिला से कुछ लोगों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। शिकायत पर महिला के पति से आरोपियों ने मारपीट कर दी। छह दिन पूर्व हुई घटना में पुलिस ने एक ही परिवार के चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। महिला व उसके पति को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
सदर कोतवाली के एक मोहल्ले की महिला 18 अगस्त की शाम करीब चार बजे खेत से चारा लेने गई थी। महिला का आरोप है कि इसी दौरान खेत पर पहले से मौजूद शहर के मोहल्ला कानूनगोयान निवासी अज्जू पुत्र लल्लू, महेंद्र यादव, कन्हैया यादव और सागर यादव पुत्रगण शंभू दयाल यादव ने दबोच लिया। उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर मारपीट कर दी। पुलिस से शिकायत करने पर कनपटी पर तमंचा लगाकर जान से मार देने की धमकी दी। आरोपियों के चले जाने के बाद महिला घर पहुंची। उसने पति को जानकारी दी। कुछ देर बाद आरोपी उसके घर पहुंचे। यहां उसके पति से मारपीट कर घायल कर दिया। महिला पति को लेकर कोतवाली पहुंची। आरोप है कि पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। इस पर महिला इधर-उधर भटकती रही। बाद में पुलिस ने महिला को कोतवाली बुलाकर चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा का कहना है कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। महिला व उसके पति को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।