फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   chaar digree pahuncha paara, 15 saal ka toota rikaard

चार डिग्री पहुंचा पारा, 15 साल का टूटा रिकार्ड

Thu, 31 Dec 2020 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
chaar digree pahuncha paara, 15 saal ka toota rikaard
तालग्राम में सुबह के समय कोहरे का एक नजारा। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। साल के अंतिम दिन सर्दी ने सभी को ठिठुरने पर विवश कर दिया। सुबह आसमान में घना कोहरा छाया रहा। एक्सप्रेसवे, जीटी रोड पर वाहन लाइट जलाकर धीमी गति से चले। पूरे दिन खिली धूप के बावजूद गलन रही। न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह इस सीजन का सबसे कम रहा। इस तापमान ने पिछले करीब 15 सालों का रिकार्ड तोड़ दिया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी तीन दिनों तक ऐसे ही हालात बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन

घने कोहरे से गुरुवार सुबह के समय अंधेरा छाया रहा। दोपहर 12 बजे के बाद तेज धूप निकली तो लोग छत व खुले स्थानों की ओर निकले। धूप के सहारे लोग सर्दी से निजात पाने की कोशिश करते दिखे। गलन के चलते ठंड का प्रकोप जारी रहा। दिन का न्यूनतम तापमान 4.06 और अधिकतम तापमान 17.02 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र अनौगी के वैज्ञानिक अमरेंद्र यादव ने बताया कि आगामी तीन दिनों तक आसमान में घना कोहरा छाया रहेगा। इसके बाद हवा चलने से गलन व पाला पड़ने की अधिक संभावना है।
विज्ञापन

बच्चे व बुजुर्ग सर्दी में घर से न निकलें
जिला अस्पताल के फिजीशियन व इमरजेंसी चिकित्सक डॉ. वीके शुक्ला ने बताया कि सर्दी के मौसम में वृद्ध व बच्चे घर से न निकलें। अगर निकलना है तो पूरे शरीर को गर्म कपड़ों से ढंककर रखें। गर्म खाना खाएं। हल्के गर्म पानी का ही सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed