फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   chaar bachchon samet 11 nae pojitiv

चार बच्चों समेत 11 नए पॉजिटिव

Thu, 11 Jun 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
chaar bachchon samet 11 nae pojitiv
चार बच्चों समेत 11 नए पॉजिटिव
विज्ञापन

प्रवासी पिता के संपर्क में आने से संक्रमित हुए बच्चे, संख्या पहुंची 124
संवाद न्यूज एजेंसी
कन्नौज। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। गुरुवार को 11 और पॉजिटिव मिले, इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या 124 पहुंच गई है। इसमें 51 मरीज ठीक हो चुके हैं और 73 अस्पतालों में भर्ती हैं। संक्रमितों में 96 प्रवासी हैं और 28 लोग प्रवासियों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। नए मिले मरीजों को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जिला मुख्यालय से सटे चौकी मुस्तफाबाद पाल चौराहा गांव में गुरुग्राम हरियाणा से लौटे 27 वर्षीय युवक की पत्नी और दो बेटों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। दिल्ली से वैसाबारी लौटा 35 वर्षीय युवक भी संक्रमित पाया गया। धर्मपुर तिर्वा में नौ वर्षीय बच्ची और उसके पांच वर्षीय भाई की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। दोनों बच्चे दिल्ली से लौटे संक्रमित पिता के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। सिंहपुर भैसियापुर में 15 वर्षीय किशोर, छिबरामऊ के गनेश चौधरी मोहल्ला में 60 वर्षीय वृद्धा और उसके 32 वर्षीय बेटे की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। रंधीरपुर छिबरामऊ में अहमदाबाद से लौटे 40 वर्षीय युवक की पॉजिटिव निकाल। गुजरात से ठठिया के मदनापुर गांव निवासी 28 वर्षीय युवक की कानपुर में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी संक्रमितों को कोविड-19 हास्पिटल में भर्ती कराया गया। सीएमओ डा. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि संक्रमित मरीजों के गांव और मोहल्लों को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed