फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   chaar asthaayee goshaala se 90 govansh laapata, pradhaan va sachiv ko notis

चार अस्थायी गोशाला से 90 गोवंश लापता, प्रधान व सचिव को नोटिस

Tue, 26 Nov 2019 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
chaar asthaayee goshaala se 90 govansh laapata, pradhaan va sachiv ko notis
कन्नौज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गो-संरक्षण को लेकर पूरे प्रदेश में छेड़ी गई मुहिम को उनके ही जिम्मेदार पलीता लगा रहे हैं। जिले में गोवंशों की देखभाल के लिए बनाई र्गइं गोशालाएं ही उनके लिए मुसीबत बन गई हैं। यहां चारे-पानी के बाद की अनदेखी के बाद गोवंश लापता होने लगे हैं। डीएम की सख्ती के बाद ग्राम प्रधानों व सचिवों को नोटिस भेजा गया है। अगर गोवंश का पता नहीं लगा तो जिम्मेदारों पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने मुख्यमंत्री के आदेश पर जिलेभर में गोवंशों की सुरक्षा के लिए अस्थायी गोशालाओं का निर्माण करवाया था। डीएम ने इन गोशालाओं की हकीकत को जानने को जिला स्तरीय अफसरों की जिम्मेदारी सौंपी। विकास खंड उमर्दा की कई पंचायतों में गोवंश लापता मिले। अफसरों के पूछने पर जिम्मेदार सही जवाब नहीं दे सके। यहां की ग्राम पंचायत लिलुइया की अस्थायी गोशाला में 43 गोवंश लापता मिले। अफसर ने सचिव से इस मामले में पूछताछ की तो वह कुछ भी नहीं बता सके।
विज्ञापन

इसी तरह अस्थायी गोशाला खानपुर में 17, ग्राम पंचायत महतेपुर्वा में 17 व ग्राम पंचायत नुरारी में 13 गोवंश काफी समय से लापता हैं। अफसरों को अंदेशा है या तो यह गोवंश मर गए या इन्हें छोड़ दिया गया है। इससे इनका पता नहीं चल सका है। डीएम के आदेश के बाद उमर्दा बीडीओ सरला देवी ने ग्राम प्रधानों व सचिवों को नोटिस दिया है। इसमें साफ कहा गया कि गोवंश की देखभाल की जिम्मेदारी आपकी थी। ऐसे में लापरवाही क्यों की गई। दोनों से दो दिन में लापता गोवंशों के बारे में जवाब मांगा गया है। संतोषजनक उत्तर न मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed