फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   chaakoo se godakar pati ko maar daala, sote samay chhaatee par baithakar saans kee nalee kaat dee

चाकू से गोदकर पति को मार डाला, सोते समय छाती पर बैठकर सांस की नली काट दी

Mon, 07 Jun 2021 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
chaakoo se godakar pati ko maar daala, sote samay chhaatee par baithakar saans kee nalee kaat dee
नदसिया(कन्नौज)। सदर कोतवाली के रुदौली गांव में रविवार देररात महिला ने पति की छाती पर चढ़कर चाकू से गोदकर हत्या कर दी। चाकू के वार से सो रहे पति की सांस की नली कट गई। वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गई। बेटे ने कोतवाली में मां के खिलाफ तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले में चाकू का गहरा घाव व सांस की नस कटने से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

रुदौली गांव निवासी बेंचेलाल दोहरे (50) किसान थे। बेटे नीलेश ने बताया कि मां द्रोपदी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। पिछले साल कानपुर के मानसिक अस्पताल में वह दो महीने भर्ती रही थीं। पिता से आए दिन झगड़ा होता था। रविवार की रात लगभग 11 बजे तक वह पिता से लड़ती रहीं, फिर सब सो गए। वह और बड़ी बहन छत पर सोए थे। पिता, माता, छोटी बहन रागिनी बरामदे में सो गई। रात में मां ने चाकू से गोदकर पिता को मार डाला। पिता के उल्टी जैसी आवाज करने पर तड़के तीन बजे बहन रागिनी ने खून से लथपथ देखकर शोर मचाया। इससे वह लोग पिता को लेकर गुरसहायगंज के निजी अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर ने दूसरी जगह जाने की सलाह दी। फर्रुखाबाद ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पिता की मौत की पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

जलालपुर पनवारा चौकी इंचार्ज राहुल शर्मा, सदर कोतवाल विकास राय एवं क्षेत्राधिकारी शिवप्रताप सिंह मौके पर आ गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने मौके से खून से सना चाकू बरामद किया है। सीओ ने बताया कि हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस द्रोपदी की तलाश कर रही है। वहीं दूसरी ओर बेंचेलाल के एक रिश्तेदार ने शक जताया है कि हत्या में महिला के साथ जरूर कोई और भी है। बेंचेलाल के चार बेटे और तीन बेटियां हैं। बेटी ममता एवं रंजना की शादी हो चुकी है। सबसे छोटी बेटी रागिनी(11) है। बड़ा बेटा विमलेश (20) कानपुर में प्राइवेट जॉब करता है। उससे छोटे नीलेश(17), शोभित (15), रजनीकांत(08) हैं। सभी एक साथ रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां अक्सर पिता पर पड़ती थीं भारी
कन्नौज। बच्चों ने पुलिस को बताया कि मां अक्सर पिता पर भारी पड़ती थीं। पिता किसी बात पर टोकते तो वह लड़ जातीं। पिता के शरीर की तुलना में मां का शरीर भारी था। कई बार तो वह पिता के सीने पर बैठकर मारपीट करने लगती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed