{"_id":"3a87a7ab3470be5ffd8381278931595b","slug":"ceremony-honored-40-outstanding-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्मान समारोह में 40 मेधावी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्मान समारोह में 40 मेधावी सम्मानित
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Tue, 13 Oct 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
बालाजी मानव विकास संस्थान की ओर से इंदरगढ़ में प्रतिभा सम्मान समारोह में 15 स्कूलों के 40 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण यादव, विशिष्ट अतिथि रामबाबू द्विवेदी, राजेंद्र सिंह यादव, राकेश द्विवेदी, तब्बू त्रिपाठी ने छात्र-छात्राओं को मंच पर बुलाने के बाद मेडल, स्मृति चिह्न व प्रमाणपत्र प्रदान करके सम्मानित किया।
छात्रा अर्चना पाल, ज्योति, अंकित राज, बादल पांडेय, पीयूष शुक्ला, पवन तिवारी, राघव प्रजापति, अंशू राजपूत, अमित तिवारी, गरिमा, श्रद्धा आदि का अभिनंदन किया गया। अजय पांडेय ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में और मन लगाकर पढ़ने की इच्छा जागृत होती है।
सुरेंद्र प्रकाश शुक्ला ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा का प्रचार प्रसार करना है। संचालन रमेश चंद्र कनौजिया ने किया और आलोक शुक्ला ने अतिथियों के प्रति आभार जताया।