फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Census will be conducted in two phases, the process will be digital

Kannauj News: दो चरणों में होगी जनगणना, डिजिटल होगी प्रक्रिया

Tue, 10 Feb 2026 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Census will be conducted in two phases, the process will be digital
कन्नौज। जनगणना की तैयारी के लिए डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। तय हुआ कि जनगणना दो चरणों में होगी। इसकी पूरी प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से संपन्न होगी। पहली बार नागरिक स्वयं भी मोबाइल ऐप के माध्यम से अपनी गणना कर सकेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जनगणना का पहला चरण मई-जून 2026 में होगा। इसमें 30 दिनों तक सभी भवनों, घरों और झुग्गियों की सूची तैयार की जाएगी। इस दौरान प्रत्येक घर में रहने वाले परिवारों का विस्तृत विवरण एकत्र किया जाएगा। गणनाकर्ता मोबाइल ऐप का उपयोग करके डेटा दर्ज करेंगे, जिससे प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल होगी। वहीं, नागरिक अपनी सहूलियत के अनुसार स्व-गणना का विकल्प भी चुन सकेंगे और मोबाइल ऐप के जरिए परिवार का विवरण ऑनलाइन भर सकेंगे।
विज्ञापन

जनगणना का दूसरा चरण नौ से 28 फरवरी 2027 तक चलेगा। इस चरण में प्रत्येक व्यक्ति की जनसंख्या और जाति की गणना की जाएगी। इसमें नाम, उम्र, लिंग जैसी महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई जाएगी। साथ ही, आर्थिक और सामाजिक आंकड़ों के तहत कार्यरत और बेरोजगार व्यक्तियों की स्थिति, उनके उद्योग और व्यवसाय से संबंधित जानकारी भी स्पष्ट की जाएगी। इस राष्ट्रीय कार्य के सुचारू संपादन के लिए 606 सुपरवाइजर और 4243 प्रगणक तैनात किए जाएंगे। बैठक में अपर जिलाधिकारी देवेंद्र सिंह, उप जिलाधिकारी सदर वैशाली, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे, जिन्हों
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed