फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Census begins from District Magistrate's residence

Kannauj News: जिलाधिकारी के आवास से जनगणना की शुरूआत

Sat, 23 May 2026 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Census begins from District Magistrate's residence
कन्नौज। जिले में जनगणना 2027 के प्रथम चरण की शुरूआत शुक्रवार से हो गई है। इसके तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना की जाएगी। पहले दिन जनगणना जिलाधिकारी आवास से शुरू की गई।
विज्ञापन

प्रथम चरण में ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में नियुक्त प्रगणक एवं पर्यवेक्षक घर-घर जाकर जनगणना संबंधी कार्य संपादित करेंगे। इसके तहत भवनों की गणना, भवनों की स्थिति, उपयोग, उपलब्ध सुविधाओं से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां एकत्रित की जाएंगी। यह कार्य विकास योजनाओं, संसाधनों के उचित वितरण एवं जनकल्याणकारी नीतियों के निर्माण के लिए विशेष महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

कार्य के प्रारंभिक चरण में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों द्वारा संबंधित क्षेत्र का नजरी नक्शा तैयार किया जा रहा है तथा भवन संख्या अंकन का कार्य किया जा रहा है, जिससे प्रत्येक भवन एवं परिवार का व्यवस्थित अभिलेख तैयार किया जा सके। इसी क्रम में फील्ड भ्रमण के दौरान प्रगणक द्वारा डीएम आवास पर नजरी नक्शा तैयार करने एवं भवन संख्या अंकन का कार्य किया गया। जनगणना कार्य के प्रति फील्ड स्तर पर कार्मिकों में उत्साह एवं सक्रियता देखने को मिली। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने नागरिकों से कहा कि जब प्रगणक एवं पर्यवेक्षक उनके घर आएं, तब उनका सहयोग एवं उत्साहवर्धन करें। उन्हें सही एवं पूर्ण जानकारी देकर राष्ट्रीय महत्व के कार्य को सफल बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed