{"_id":"673252b545c57223480bd4e4","slug":"cdo-enraged-after-seeing-shortcomings-in-umarda-rrc-centre-kannauj-news-c-214-1-knj1005-121051-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: उमर्दा आरआरसी सेंटर में कमियां देख सीडीओ भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: उमर्दा आरआरसी सेंटर में कमियां देख सीडीओ भड़के
Tue, 12 Nov 2024 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Tue, 12 Nov 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
उमर्दा (तिर्वा )। स्वच्छता अभियान के तहत गांव में आरआरसी सेंटर बनाए जा रहे हैं। सोमवार को उमर्दा ग्राम पंचायत स्थित आरआरसी सेंटर में सीडीओ को निरीक्षण में कमियां मिलीं। सीडीओ ने एडीओ पंचायत व सचिव से स्पष्टीकरण मांगा है।
करीब 10 लाख रुपये की लागत से उमर्दा ग्राम पंचायत में आरआरसी सेंटर का निर्माण हो रहा है। सोमवार को सीडीओ रामकृपाल चौधरी ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वहां मौजूद केयर टेकर मोबाइल चलाते मिला। साथ ही सेंटर पर कूड़ा न देख सीडीओ भड़क गए।
जिम्मेदारों की लापरवाही देख एडीओ पंचायत व सचिव से स्पष्टीकरण मांगा। वहीं, सेंटर पर पूर्व में तैनात सचिव का नाम लिखे होने पर नाराजगी जताई और कहा कि वर्तमान सचिव का नाम क्यों नहीं लिखा है। सीडीओ ने बताया कि गांव से कूड़ा एकत्र नहीं किया जा रहा है। जिम्मेदार लोग लापरवाही बरत रहे हैं। एडीओ व सचिव से स्पष्टीकरण मांगा है। 30 नवंबर तक आरआरसी सेंटर को पूर्ण रूप से संचालित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
मनरेगा से बनेगा अग्निवीर बलिदान स्मारक
सोमवार को सीडीओ ने सुखी गांव में बनने वाले शहीद स्मारक स्थल का निरीक्षण किया। कहा कि जल्द ही स्मारक का निर्माण शुरू कराया जाएगा। स्मारक का निर्माण मनरेगा के तहत कराया जाएगा।