फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   CCTV video of the incident in Mandi went viral

Kannauj News: मंडी में हुई घटना का सीसीटीवी वीडियो वायरल

Sat, 10 Jun 2023 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sat, 10 Jun 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
CCTV video of the incident in Mandi went viral
कन्नौज। सदर कोतवाली के मंडी समिति पुलिस चौकी में हुई घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। इसमें कुछ लोग चौकी प्रभारी से धक्का-मुक्की के बाद धक्का देकर थप्पड़ मारते हुए दिख रहे हैं। चौकी इंचार्ज को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। समाजवादी पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस वीडियो को शेयर कर सरकार से सवाल किया है।
विज्ञापन


दरअसल, दो जून की रात अपहरण के एक मामले में उन्नाव पुलिस की दबिश के दौरान यहां से कुछ आरोपियों को पकड़े जाने की सूचना पर भाजपा के कई कार्यकर्ता मंडी स्थित पुलिस चौकी पर पहुंच गए थे। वह अपहरण के आरोपियों केे पकड़ने का विरोध जताते हुए उन्हें छोड़ने की मांग कर रहे थे। कार्यकर्ताओं ने यह बात सांसद को बताई तो उन्होंने पहले तो फोन कर कार्यकर्ता को छोड़ने की बात कही, फिर खुद भी वहां पहुंचे गए। आरोप है कि मंडी पहुंचकर उन्होंने वहां के चौकी प्रभारी हाकिम सिंह को धक्का मारने के बाद थप्पड़ मारा। उनके समर्थकों ने भी पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की करते हुए हाथापाई की। इस प्रकरण के बाद अगले दिन तीन जून को सदर कोतवाली में सांसद सुब्रत पाठक सहित 10 लोगों के खिलाफ नामजद व 40-42 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। सांसद ने मारपीट की बात को गलत बताया था। उन्होंने इसके लिए मंडी में लगे सीसीटीवी की जांच करवाने की बात कही थी। हालांकि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी पुलिस की ओर से अब तक इस प्रकरण की जांच शुरू नहीं हुई है। शनिवार की सुबह से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन




------------------

आठ दिन बाद बाहर आया मंडी का वीडियो

दो जून की रात हुई घटना के बाद से यह पूरा मामला सुर्खियों में है। सांसद की ओर से हर बार सीसीटीवी की जांच की बात कही गई। धक्का-मुक्की और मारपीट की घटना से इंकार करते हुए उनका यही तर्क रहा कि सीसीटीवी की जांच करवा ली जाए, अगर वह ऐसा कुछ करते दिख जाएं तो कार्रवाई की जाए। सीसीटीवी में अगर मारपीट न दिखे तो उनके खिलाफ आरोप लगाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। हालांकि पुलिस की ओर से उनके आरोप पर कोई बयान नहीं आया। घटना के आठ दिन बाद 10 जून को मंडी में लगे सीसीटीवी का फुटेज बाहर आया है। यह वीडियो किसने और कैसे वायरल किया, इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई है। पुलिस की ओर से कोई बयान नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




-----------------

सपा ने ट्वीट कर पूछा, कब चलेगा बुलडोजर



चौकी इंचार्ज को थप्पड़ मारने का वीडियो सामने आने के बाद समाजवादी पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है। लिखा है, ‘ये रहा प्रमाण। अब कार्रवाई करें सीएम। इस वीडियो में कन्नौज के भाजपा सांसद सुब्रत पाठक स्पष्ट रूप से अपने गुंडों के साथ चौकी इंचार्ज को थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। खाकी वर्दी पर हाथ उठाने वाले गुंडई प्रवृत्ति के भाजपा सांसद और उनके गुंडों पर कब चलेगा बुलडोजर।’

सांसद बोले, पुलिस की एफआईआर से मेल नहीं हो रहा वायरल वीडियो
वीडियो वायरल होने के बाद सांसद सुब्रत पाठक ने पुलिस को कठघरे में खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने एफआईआर में लिखा है कि पुलिस कर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया, उनकी वर्दी फाड़ी गई। वायरल वीडियो में ऐसा कुछ नहीं दिख रहा है। वीडियो में एफआईआर की बात की पुष्टि नहीं हो पा रही है। कहा कि मैं शुरू से बोल रहा हूं कि मैं वहां गया था, लेकिन किसी तरह की घटना को अंजाम नहीं दिया है। मैंने वहां बीच-बचाव किया था। उन्होंने सवाल खड़ा किया कि जब सीसीटीवी का वीडियो पुलिस के कब्जे में है तो यह सपा वालों के पास कैसे पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed