फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   careful Car thief gang is active in the district

सावधान! जिले में सक्रिय है कार चोर गिरोह

Wed, 12 Feb 2020 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
careful Car thief gang is active in the district
कार को जंजीर से बांधते अजय सक्सेना। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिले में लग्जरी कारें चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय है। एक रात में जिले से चार कारें चोरी हो चुकी हैं। तिर्वा में चोरों ने कार चोरी का प्रयास किया था। चोरी की वारदातों से पुलिस अधिकारियों के होश उड़ गए हैं। वहीं कार मालिकों ने कारों को जंजीर से बांधने के साथ ही सुरक्षित स्थानों पर खड़ा करना शुरू कर दिया है। गिरोह की तलाश में पुलिस टीमें हाथ-पांव मार रही हैं।
विज्ञापन

शहर के ग्वाल मैदान मोहल्ला निवासी कोल्ड स्टोरेज मालिक जीवन शंकर की इनोवा, फूलमती मंदिर के पास गिफ्ट विक्रेता शादाब पुत्र एजाज की टवेरा कार, मानीमऊ में गेस्ट हाउस से विनय कुमार पाल पुत्र वीरेंद्र पाल निवासी मड़िया थाना सुरसा जिला हरदोई की बोलेरो चोरी हो चुकी है। गुरसहायगंज के मलिकपुर में भी एक बोलेरो चोरी हो चुकी है। सोमवार को कार चोरी से पुलिस महकमे में सनसनी मच गई। पुलिस अधिकारियों ने आशंका जताई है कि किसी बाहरी शातिर कार चोर गिरोह ने जिले में दस्तक दी है। गिरोह के सदस्य कारों का लॉक तोड़कर इन्हें ले जाते हैं।
विज्ञापन

गिरोह की तलाश में पुलिस टीमों ने जेल से छूटे शातिर चोरों और बदमाशों की लोकेशन ट्रेस कर छानबीन शुरू की है। वहीं कार चोरी की वारदातों को देखकर लोगों ने कार के पहियों में जंजीर डालने के साथ दोस्त और पड़ोसियों के घर सुरक्षित स्थानों पर खड़ा करना शुरू कर दिया है। सदर कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि छानबीन चल रही है। चोरी गई कारों को जल्द बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरोह का नेपाल तक कनेक्शन होने की आशंका
वाहन चोर गिरोह के लग्जरी वाहनों को नेपाल में बेचने की आशंका है। वाहनों को सीतापुर और लखीमपुर के रास्ते नेपाल ले जाने की चर्चा है। फिलहाल पुलिस टीमें वाहन चोर गिरोह की तलाश में छापामारी कर रही हैं।

पाई-पाई जुटाकर खरीदी थी कार
शहर के फूलमती निवासी शादाब ने बताया कि उन्होंने पाई-पाई जुटाकर टवेरा कार खरीदी थी। दरवाजे से कार चोरी होने की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। इसके बाद भी पुलिस चोरों को गिरफ्तार कर नहीं कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed