{"_id":"65299e2daf33bf67cc014247","slug":"car-rammed-into-container-on-expressway-youth-dead-one-injured-kannauj-news-c-214-1-knj1005-4075-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: एक्सप्रेसवे पर कंटेनर में घुसी कार, युवक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: एक्सप्रेसवे पर कंटेनर में घुसी कार, युवक की मौत, एक घायल
विज्ञापन
तिर्वा। दिल्ली से विंध्याचल दर्शन करने जा रहे युवक की कार कंटेनर में घुस गई। हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए। यूपीड़ा कर्मी घायलों को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां पर डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। घायल का उपचार चल रहा है। पुलिस ने परिजनों को हादसे की जानकारी दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
दिल्ली उत्तम नगर के 39-ओल्ड मार्केट निवासी दिनेश शर्मा (40) व अनिल शर्मा (56) कार से गुरुवार की देर शाम को विंध्याचल में देवी मां के दर्शन करने आगरा- लखनऊ एक्सप्रेसवे से होकर जा रहे थे। शुक्रवार सुबह ठठिया थानाक्षेत्र के बसुइया गांव के पास आगे चल रहे कंटेनर से उनकी कार टकरा गई। हादसे में कार सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंचे यूपीड़ा कर्मियों ने घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां पर डाॅक्टर ने दिनेश शर्मा को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। ठठिया थानाध्यक्ष संजय शुक्ला ने बताया कि हादसे की जानकारी परिजनों को दे दी गई है।