{"_id":"641f3902fbfbccbc7e0e6a96","slug":"car-overturned-due-to-sleepiness-three-injured-kannauj-news-c-12-1-144048-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: नींद आने से अनियंत्रित होकर पलटी कार, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: नींद आने से अनियंत्रित होकर पलटी कार, तीन घायल
Sat, 25 Mar 2023 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Sat, 25 Mar 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
सौरिख। हरियाणा के फरीदाबाद से लखनऊ जाते समय चालक को नींद आने से तेज रफ्तार कार पलट गई। हादसे में चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को मेडिकल कॉलेज तिर्वा भर्ती कराया गया।
हरियाणा के फरीदाबाद ड्राइवर अवनीश कुमार अपने साथी अनिल व अमित के साथ फरीदाबाद से लखनऊ जा रहे थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 156 के पास अवनीश की आंख लग गई। जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर एक्सप्रेसवे से नीचे जाकर पलट गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे यूपीडा कर्मियों ने घायलों को कार से निकलवाकर मेडिकल कॉलेज तिर्वा भर्ती कराया। क्षतिग्रस्त कार को एक्सप्रेसवे से हटवाकर टोल प्लाजा पर खड़ी करा दिया गया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --