फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Car overturned due to drowsiness on expressway, driver injured

Kannauj News: एक्सप्रेसवे पर झपकी आने से कार पलटी, चालक घायल

Sat, 19 Apr 2025 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Car overturned due to drowsiness on expressway, driver injured
तालग्राम (कन्नौज)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर झपकी आने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार चालक घायल हो गया जबकि तीन लोग बाल-बाल बच गए। घायल को शनिवार को अस्पताल भेजकर प्राथमिक इलाज कराया गया।
विज्ञापन

कार में नई दिल्ली के मुखर्जी नगर निवासी हरीश कुमार यादव बस्ती जिला जा रहे थे। उनके साथ तीन और लोग थे। सुबह एक्सप्रेसवे पर अमोलर अंडरपास के निकट एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में हरीश कुमार को चोट आईं जबकि तीन लोग बाल-बाल बच गए। हादसे की जानकारी पाकर यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची और कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

हरीश ने बताया कि वह दिल्ली से लगातार चले आ रहे थे। कुछ सेंकेंड के लिए झपकी आई, जिस कारण हादसा हो गया। कार की रफ्तार अधिक नहीं थी, इसलिए सभी लोग बच गए। सूचना पर यूपीडा सहायक सुरक्षा अधिकारी कृपाल सिंह और पुलिस की पीआरवी मौके पर पहुंची। क्षतिग्रस्त कार को क्रेन की मदद से टोल प्लाजा पर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed