{"_id":"63ac821cf8381110a75c7d7e","slug":"car-ki-takker-se-kisan-ki-maut-kannauj-news-knp735929319","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: कार की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: कार की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Wed, 28 Dec 2022 11:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Dec 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
कन्नौज जिले के तिर्वा में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार किसान को टक्कर मार दी। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान किसान ने दम तोड़ दिया। ठठिया थाना के गांव उमरन निवासी किसान आसू (25) के नलकूप की मोटर खराब हो गई थी। बुधवार की रात करीब आठ बजे वह मोटर ठीक कराकर बाइक से घर लौट रहा था।
इस दौरान अड्डापुर्वा में खैरनगर नहर पुल के पास कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे आसू घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। उपचार के दौरान आसू ने दम तोड़ दिया। ठठिया थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि हादसे की तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर जांच की जाएगी।