{"_id":"6a1f201c6653c2c465040e71","slug":"car-going-from-noida-to-lucknow-rammed-into-vehicle-from-behind-kannauj-news-c-214-1-knj1005-150089-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: नोएडा से लखनऊ जा रही कार पीछे से वाहन में घुसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: नोएडा से लखनऊ जा रही कार पीछे से वाहन में घुसी
विज्ञापन
ठठिया (कन्नौज)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ग्राम नारेपुरवा के पास मंगलवार सुबह नोएडा से लखनऊ जा रही कार आगे चल रहे अज्ञात वाहन में घुस गई। हादसे में चालक घायल हो गया। घायल को कार से निकालने में लगे पेट्रोलिंग वाहन को कंटेनर में टक्कर मार दी, जिसमें वाहन पलट गया।
लखनऊ के कल्याणपुर क्षेत्र स्थित राजीव नगर निवासी अभय पांडेय सुबह नोएडा से लखनऊ जा रहे थे। एक्सप्रेसवे पर सफर के दौरान उन्हें झपकी आ गई। इस कारण कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे अज्ञात वाहन से जा टकरा गई। हादसे में कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। चालक अभय पांडेय के नाक में चोट आई। एक्सप्रेसवे की सुरक्षा और राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंची।
बचाव कार्य में मौजूद पेट्रोलिंग वाहन को लखनऊ से गाजियाबाद जा रहे कंटेनर ने टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि कंटेनर चालक को झपकी आ गई थी। कंटेनर की टक्कर से पेट्रोलिंग वाहन पलट गया। गनीमत रही कि हादसे के दौरान पेट्रोलिंग वाहन में कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि कार चालक काे इलाज के बाद घर भेज दिया गया है। हादसे में जनहानि नहीं हुई है।