{"_id":"678d4792f31eb02f250a2104","slug":"car-fell-into-a-ditch-due-to-fog-six-injured-kannauj-news-c-214-1-knj1005-124314-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: कोहरे के चलते बंबा में गिरी कार, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: कोहरे के चलते बंबा में गिरी कार, छह घायल
विज्ञापन
विशुनगढ़। फिरोजाबाद जिले के जसराना स्थित जखैया देव स्थान पर पूजा कर लौटते समय भीषण कोहरे के कारण कार अनियंत्रित होकर बंबा में गिर गई। हादसे में कार सवार छह घायल हो गए। सभी घायलों का निजी चिकित्सक से इलाज कराया गया।
विशुनगढ़ क्षेत्र के ग्राम शेखपुर निवासी रिशू परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं। शुक्रवार को वह पुत्र मनु (तीन माह) की जखैया महाराज के दरबार में होने वाली पूजा के लिए परिवार के साथ गांव आए थे। शनिवार को वह पूजा के लिए जसराना गए थे। लौटते समय सुबह छह बजे भीषण कोहरे के कारण में चालक को रास्ता स्पष्ट नहीं दिखा। इस कारण चतुरीपुर गांव के पास कार अंनियंत्रित होकर बंबा में जा गिरी।
कार में सवार रिशू, कमला देवी, मनु, शिवशंकर, सुषमा, कान्हा घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजन मौके पर पहुंच गए। कार में फंसे लोगों को निकालकर इलाज के लिए निजी चिकित्सक के पास ले गए। इलाज के बाद हालत में सुधार होने के बाद सभी को घर भेज दिया गया।