फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Car collides with vehicle, woman dies, six injured

Kannauj News: वाहन से टकराई कार, महिला की मौत, छह घायल

Tue, 05 May 2026 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Car collides with vehicle, woman dies, six injured
तालग्राम (कन्नौज)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को मछैया गांव के निकट चालक को झपकी आने पर कार अनियंत्रित होकर अज्ञात वाहन के पीछे जा टकराई। हादसे में महिला की मौत हो गई जबकि पति, देवर, पुत्र, बहू, पौती समेत परिवार के छह लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस और यूपीडा टीम ने अस्पताल भेजा। वहां से दो लोगों को कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


सुल्तानपुर जिले के थाना अखंड नगर के गांव जनौरा निवासी जयशंकर तिवारी (40) कार चलाकर नोएडा से घर जा रहे थे। साथ में पत्नी प्रिया तिवारी (38), पुत्री नंदनी तिवारी (05), पिता दुर्गा प्रसाद तिवारी (60), चाचा सदाशिव तिवारी (55) मां चिंता देवी (69), व संध्या शुक्ला (25) भी थीं। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे क्षेत्र के मछैया गांव के पास पहुंचते ही सुबह सात बजे चालक को झपकी आने पर कार अनियंत्रित होकर आगे जा रहे अज्ञात वाहन से टकरा गई। इससे कार सवार सभी लोग घायल हो गए। चालक वाहन समेत भाग जाने में सफल रहा।
विज्ञापन

सूचना पर यूपीडा सहायक सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद कनौजिया एटलस गश्ती दल और थानाध्यक्ष विनय कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे। घायलों को एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया। यहां महिला चिंता देवी को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। दुर्गा प्रसाद और सदाशिव को कानपुर रेफर कर दिया गया। क्षतिग्रस्त कार को क्रेन की मदद से टोल प्लाजा पर खड़ा करा दिया गया है। थानाध्यक्ष विनय कुमार शर्मा ने बताया कि पंचनामा की कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed