{"_id":"682636fb441638e23c0014d4","slug":"car-collided-with-truck-three-injured-including-the-driver-kannauj-news-c-214-1-knj1005-130200-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: ट्रक में घुसी कार, चालक समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: ट्रक में घुसी कार, चालक समेत तीन घायल
विज्ञापन
तालग्राम। गोरखपुर से दिल्ली जाते समय रनवा गांव के पास गुरुवार को कार अनियंत्रित होकर ट्रक के पीछे घुस गई। हादसे में चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। यूपीडा, एटलस, टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भेजा।
नई दिल्ली के थाना ओखला फेस वन हरिकेष नगर एफ 55 निवासी उदित कुमार (30) गोरखपुर से घर जा रहे थे। साथ में मोहल्ले के सुनील (28) और संजीव कुमार (22) भी थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर थाना तालग्राम के रनवां गांव के पास भोर में साढ़े चार बजे ओवर स्पीड होने के कारण कार अनियंत्रित होकर आगे जा रहे ट्रक से जा टकराई। हादसे में तीनों लोग घायल हो गए। सूचना पर एटलस सेफ्टी टीम, पीआरवी , यूपीडा सहायक सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद कनौजिया मौके पर पहुंचे। घायलों को एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया। क्षतिग्रस्त कार को क्रेन की मदद से टोल प्लाजा पर खड़ा करा दिया गया है।