{"_id":"67057bbebc57c2e9ab0d7636","slug":"car-caught-fire-due-to-short-circuit-youth-burnt-referred-kannauj-news-c-214-1-knj1005-119644-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: शाॅर्ट सर्किट से कार में लगी आग, युवक झुलसा, रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: शाॅर्ट सर्किट से कार में लगी आग, युवक झुलसा, रेफर
विज्ञापन
हसेरन। खड़िनी रोड स्थित ऑटो पार्ट्स की दुकान पर कार में पेंटिंग के दौरान शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास में कार मालिक बुरी तरह झुलस गया। जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।
हसेरन खड़िनी मार्ग पर कस्बा निवासी लखन की ऑटो पार्ट्स की दुकान है। बाइक व कार की मरम्मत भी वह स्वयं ही करता है। मंगलवार को वह अपनी ओमनी कार में पेंटिंग कर रहा था, उसी समय किसी तरह शाॅर्ट सर्किट हो गया और आग लग गई। कुछ ही पलों में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। लखन ने आग बुझाने का प्रयास किया, जिसमें वह बुरी तरह से झुलस गए। आग लगी देख आसपास के लोग भी दौड़े मिट्टी व पानी आदि डालकर आग बुझाई।
कार में आग लगने की सूचना पर चौकी पुलिस भी पहुंच गई और लखन को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां पर सांस लेने में दिक्कत होने के कारण उसे ग्रामीण आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
दुकान व ढाबे में लगी आग, लाखों का नुकसान
जसोदा। गंगा रोड स्थित एक दुकान व ढाबे में अचानक आग लगने के कारण लाखों का सामान जलकर नष्ट हो गया। दुकानदार ने पुलिस को तहरीर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी है। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह करीब चार बजे गंगा रोड पर रखे लकड़ी के खोखे में अचानक धुआं निकलने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने दुकान से धुआं उठता देख लोग दौड़ पड़े। अचानक दुकान में आग लग गई। लोगों ने फायर ब्रिगेड को फोन कर सूचना दी।
फायर ब्रिगेड के आने तक दुकान के समीप बने ढाबे तक आग के अंगारे पहुंच गए और आग ने ढाबे को भी अपने आगोश में ले लिया, जिससे ढाबे का फर्नीचर, काउंटर, फ्रीजर जल कर राख हो गया।
गंगा रोड जसोदा पर अपने घर के बाहर राजकुमार कुशवाहा लकड़ी की दुकान में मोमोज, फिंगर, नमकीन की दुकान रखकर अपने परिवार का जीवन यापन करता है। सुबह 4 बजे अज्ञात कारण से दुकान में आग लग गई। दुकानदार राजकुमार ने जसोदा चौकी प्रभारी सुनील चौधरी को बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने दुकान में आग लगाई है। चौकी प्रभारी ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।