{"_id":"63ff8ff9d16a4150e8013876","slug":"car-caught-fire-due-to-short-circuit-rider-narrowly-escaped-kannauj-news-c-12-1-103766-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj: शॉर्ट सर्किट से कार में लगी आग, बाल-बाल बचे सवार, लोगों की मदद से पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj: शॉर्ट सर्किट से कार में लगी आग, बाल-बाल बचे सवार, लोगों की मदद से पाया काबू
Wed, 01 Mar 2023 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Updated Wed, 01 Mar 2023 11:18 PM IST
सार
छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में एक कार में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। युवकों ने आस-पास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
कार में लग गई आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में सौरिख से वापस लौट रहे युवकों की कार में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। युवकों ने आस-पास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला किदवई नगर निवासी हारून अपनी कार से मंगलवार की शाम को सौरिख किसी काम से गए थे। उनके साथ कार में बंटू और शहनूर भी थे। देर रात वह सौरिख से लौट रहे थे, कार को हारून ही चला रहे थे। जैसे ही वह लोग कालिका देवी मंदिर के पास पहुंचे।
विज्ञापन
तभी शॉर्ट सर्किट से कार के बोनट में आग लग गई। आग लगने के बाद तीनों युवक कार से नीचे उतर आए। युवकों ने आस-पड़ोस के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया लेकिन तब तक कार का अगला हिस्सा काफी हद तक जल चुका था।
विज्ञापन