फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   car accident

कार हादसे के बाद एक घंटा देरी से पहुंचने वाले दरोगा की हुई पदोन्नति

Sun, 09 Feb 2020 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
car accident
कन्नौज। पांच फरवरी को उमर्दा की निचली गंग नहर में कार गिरने के बाद एक घंटा देरी से मौके पर पहुंचने वाले दरोगा विजयकांत मिश्रा की पदोन्नति हुई है। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने उमर्दा चौकी से हटाकर उन्हें तिर्वा कोतवाली का एसएसआई बनाया है। एसपी के इस फैसले के बाद महकमे में चर्चाएं तेज हैं। छह अन्य उप निरीक्षकों के भी तबादले हुए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को उमर्दा की निचली गंग नहर में मिरुअन मढ़ा गांव निवासी सिपाही गौरव कुमार की कार गिर गई थी। हादसे में गौरव की पत्नी प्रिया, बेटी शुभी, लाडो, बहन मोहनी उर्फ मोनी, भांजा कृष्णा की पानी में डूबकर मौत हो गई थी। पांच माह का भांजा हर्ष अभी भी लापता चल रहा है। हादसे के बाद परिजनाें और ग्रामीणों ने पुलिस और एंबुलेंस के देर से पहुंचने पर हंगामा किया था।
विज्ञापन

परिजनों का कहना था कि हादसे के कुछ देर बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उमर्दा चौकी पुलिस को जानकारी देकर मदद की गुहार लगाई थी। उमर्दा चौकी प्रभारी विजयकांत मिश्रा ने एक किलोमीटर का रास्ता तय करने में एक घंटा लगा दिया था। उम्मीद जताई जा रही थी कि एसपी जल्द चौकी प्रभारी उमर्दा के खिलाफ कार्रवाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तबादला सूची में उमर्दा चौकी इंचार्ज को पदोन्नत कर तिर्वा कोतवाली का एसएसआई बना दिया गया है। इसके अलावा ठठिया थाने से गौरव कुमार को उमर्दा चौकी प्रभारी बनाया है। वहीं इंदरगढ़ थाने से अजब सिंह को चौकी प्रभारी सिकंदरपुर, सौरिख थाने से मो. राशिद को चौकी प्रभारी दौलतपुर, कोतवाली छिबरामऊ से किशनवीर को कसावा चौकी प्रभारी, जसोदा चौकी से रामबदन वर्नवाल को चौकी प्रभारी सौ शय्या और छिबरामऊ कोतवाली से पंकज कुमार यादव को थाना इंदरगढ़ में तैनात किया गया है। एसपी ने नौ फरवरी तक सभी उप निरीक्षकों को चार्ज लेने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed