{"_id":"64f636002f0eac6e7705cb56","slug":"captured-by-breaking-the-lock-of-the-closed-house-threatening-to-implicate-in-the-case-kannauj-news-c-214-1-knj1003-2511-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: बंद मकान का ताला तोड़कर किया कब्जा, मुकदमे में फंसाने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: बंद मकान का ताला तोड़कर किया कब्जा, मुकदमे में फंसाने की धमकी
विज्ञापन
तिर्वा। बंद मकान का ताला तोड़कर कब्जा करने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने समेत जान से मार देने की धमकी के मामले में पीड़ित ने चार नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
ठठिया थाना क्षेत्र के जनखत गांव निवासी अमरीश कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि तीन दिन पूर्व घर पर ताला लगाकर परिजनों के साथ बाहर गया था। रविवार को वापस आने पर देखा कि गांव के ही योगेंद्र ने भाई देवेंद्र, पत्नी फूलन देवी, भाई की पत्नी प्रीति समेत अन्य लोगों के साथ मिलकर घर का ताला तोड़कर कब्जा कर लिया। विरोध किया तो वह लोग गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर आमादा हो गए। कहा कि पुलिस से शिकायत की तो पत्नी से मुकदमा लिखवाने समेत जान से मार देने की धमकी देने लगे। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।