फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   candidates started PR

प्रत्याशियों ने शुरू किया जनसंपर्क

Sat, 16 May 2015 11:59 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
अमर उजाला कन्नाैैज Updated Sat, 16 May 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
candidates started PR
बार एसोसिएशन चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। आगामी 25 मई को होने वाले चुनाव के लिए अध्यक्ष पद के दोनों प्रत्याशियों ने सघन जनसंपर्क शुरू कर दिया है। शनिवार को भी प्रत्याशी और उनके समर्थक सभी वकीलों में चैम्बर्स में जाकर वोट मांगते नजर आए।
विज्ञापन


 विगत 13 मई को नाम वापसी के बाद अध्यक्ष पद को छोड़कर शेष सभी पदों पर पदाधिकारियों का निर्वाचन निर्विरोध हो गया था। अब अध्यक्ष पद के लिए केवल दो प्रत्याशी एमपी सिंह यादव और रामचंद्र मिश्रा चुनाव मैदान में है। इनके लिए 25 मई को मतदान और उसी दिन मतगणना प्रस्तावित है। दोनों प्रत्याशियों की सबसे बड़ी मुसीबत यह है कि मतदाता सूची अब तक नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन


हालांकि मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने इसे सोमवार तक उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया है। इसके बावजूद प्रत्याशियों ने साथी वकीलों से सघन जनसंपर्क शुरू कर दिया है। वकीलों के चेंबरों में भी चुनाव की चर्चा हावी है। 1975 में वकालत पास करने वाले एमपी सिंह यादव इससे पहले तीन बार वर्ष 2001, 2005, 2012 में और 1978 में वकालत पास रामचंद्र मिश्रा दो बार वर्ष 1996 में निर्विरोध और फिर वर्ष 2000 में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके हैं। दोनों ही जनसंपर्क के दौरान पहले से भी बेहतर काम कराने का आश्वासन देकर वोट मांग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-नए अध्यक्ष से अधिवक्ताओं को उम्मीदें
-अग्निकांड में सालों पहले जले 29 ग्रामीणों के चकबंदी अभिलेख शीघ्र पूरे हों।
-एडीजे कोर्ट और सिविल जज (सीनियर डिवीजन) कोर्ट की स्थापना हो।
-हर अधिवक्ता के लिए चेंबर का निर्माण हो।
-एसीजेएम कोर्ट को पूर्ण क्षेत्राधिकार मिले।
-तहसील परिसर में रजिस्ट्री कार्यालय भवन का निर्माण शीघ्र हो।
-तहसील परिसर में बैंक और उपडाकघर की स्थापना हो।
-तहसील के पश्चिमी गेट से कैरदा रोड तक सीसी रोड शीघ्र बने।
-परिसर में आम जनता के लिए सुलभ शौचालय बने।
--------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed