फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Cancer Hospital and Heart Institute could not complete the dream

कैंसर अस्पताल का सपना नहीं हो सका पूरा

Mon, 28 Dec 2015 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कन्नााज।
अमर उजाला ब्यूरो कन्नााज। Updated Mon, 28 Dec 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
Cancer Hospital and Heart Institute could not complete the dream
 शासन से जीओ न हो पाने के कारण रिवाइज स्टीमेट का बजट नहीं मिल सका। मेडिकल कालेज कैंपस में बन रहे राजकीय ह्दय रोग संस्थान व राजकीय कैंसर अस्पतालों के भवन का निर्माण अधर में लटके हैं। यह दोनों अस्पताल पांच मंजिला बन रहे हैं।
विज्ञापन


इनके भवन तो लगभग बनकर तैयार हैं, पर फिनिशिंग, इलेक्ट्रिक व सेनीटेशन का काम अधूरा पड़ा है। पूर्व में दोनों अस्पताल कम बजट में बन रहे थे। बाद में शासन के निर्देश आने पर इनका क्षेत्रफल व सुविधाएं बढ़ा दी गई। इस कारण निर्माण का बजट भी बढ़ गया।
विज्ञापन


जिसके चलते कार्रदाई संस्था ने रिवाइज स्टीमेट शासन को भेजा। एक सप्ताह पहले मंत्रिमंडल की हुई बैठक में रिवाइज स्टीमेट को स्वीकृत कर दिया गया। स्वीकृत करने के बाद जीओ के लिए दोनों अस्पतालों की फाइल राज्यपाल के कार्यालय जीओ के लिए भेज दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 वहां से अभी तक दोनों अस्पतालों का जीओ जारी नहीं हुआ है। कार्रदाई संस्था राजकीय निर्माण निगम के परियोजना प्रबंधक बी.आर सिंह का कहना है कि रिवाइज स्टीमेट का जीओ स्वीकृत होते ही काम तेजी से शुरू करा दिया जाएगा। बजट मिलने के बाद जून 2016 तक दोनों अस्पतालों के भवनों को तैयार कर मेडिकल कालेज प्रशासन को हैंडओवर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed