फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Campaign to remove encroachment in Gursahaiganj

Kannauj News: गुरसहायगंज में अतिक्रमण हटाओ अभियान

Thu, 15 Jun 2023 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Thu, 15 Jun 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Campaign to remove encroachment in Gursahaiganj
गुरसहायगंज। कई दिनों के ठहराव के बाद गुरुवार को फिर से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया गया । इससे अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद नगरपालिका कर्मचारियों ने फुटपाथ पर किए गए अस्थाई अतिक्रमण को हटा दिया। अभियान लगातार चलने की बात कही गई है।
विज्ञापन

फुटपाथ पर किए गए अवैध अतिक्रमण के चलते नगर में लगने वाले जाम से होने वाली समस्या को देखते हुए नगर पालिका ने पिछले सप्ताह अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत की थी। जिसको लेकर फुटपाथ पर अवैध रूप से काबिज लोगों के अतिक्रमण को नगरपालिका की टीम ने हटवा दिया था, लेकिन बावजूद इसके फिर से लोगों ने अतिक्रमण कर लिया। गुरुवार की दोपहर नगरपालिका के वरिष्ठ लिपिक आरपी सिंह, निर्माण लिपिक जिलेदार सिंह, जनार्दन मिश्रा, गौरव मिश्रा, कस्बा चौकी प्रभारी अजब सिंह भारी पुलिस बल के साथ कस्बे के मुख्य चौराहे पर पहुंचे और रेलवे रोड पर किए गए अतिक्रमण को हटा दिया। अचानक शुरू हुई इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद टीम ने पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग फाटक की ओर रुख किया तो तमाम लोगों ने अपनी दुकान के बाहर रखे सामान को खुद हटा लिया। वरिष्ठ लिपिक ने सभी को चेतावनी दी और कहा कि यदि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण मिला तो सामान जप्त कर आर्थिक दंड वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed