फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   cameras will soon collect toll tax on expressway

एक्सप्रेस-वे पर जल्द ही कैमरे वसूलेंगे टोल टैक्स

Fri, 09 Sep 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
cameras will soon collect toll tax on expressway
तिर्वा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर टैक्स के लिए अब वाहन की रफ्तार धीमी नहीं करनी पड़ेगी। टोल प्लाजा पर लगे हाई सिक्योरिटी कैमरे गाड़ियों की नंबर प्लेट स्कैन कर लेंगे और वाहन मालिक के खाते से टोल टैक्स कट जाएगा।
विज्ञापन

302 किलोमीटर लंबे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चलने वाले वाहन चालकों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो, इसके लिए सरकार के साथ यूपीडा हर संभव प्रयास करने में जुटा है। एक्सप्रेसवे पर वाहन चालकों की स्पीड पर नजर रखने के लिए जगह-जगह कैमरा लगाए गए हैं। मानक के अनुरूप वाहन न चलाने पर वाहन का चालान आटोमैटिक कट जाता है। अब वाहनों से टोल वसूलने के लिए सरकार नई तकनीक अपनाने जा रही।
विज्ञापन

जिससे कुछ ही दिनों में एक्सप्रेसवे से टोल प्लाजा समाप्त हो जाएंगे। टोल के साथ-साथ एक्सप्रेस वे पर कई जगहों पर हाई सिक्योरिटी कैमरा लग जाएंगे। हाई सिक्योरिटी कैमरा गाड़ी का नंबर स्कैन कर लेंगे जैसे ही वाहन एक्सप्रेसवे से उतरेगा वैसे ही वाहन मालिक के खाते से टोल का पैसा कट जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फगुआ कट के मैनेजर पवन सिंह ने बताया कि नेशनल हाईवे समेत एक्सप्रेसवे पर कैमरे लगवाएं जाएंगे। वाहनों का नंबर स्कैन करने का काम करेंगे। नंबर स्कैन के बाद जहां भी वाहन एक्सप्रेसवे से उतरेगा वहां तक का टोल वाहन मालिक के खाते से कट जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed