फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Cameras will be installed in Panchayats under Operation Trinetra

Kannauj News: ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत ग्राम पंचायतों में लगेंगे 5030 सीसीटीवी कैमरे

Fri, 22 Dec 2023 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Fri, 22 Dec 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Cameras will be installed in Panchayats under Operation Trinetra
कन्नौज। कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में ऑपरेशन त्रिनेत्र, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, आयुष्मान कार्ड, स्मार्ट राशन दुकान, गौशाला निर्माण, लखपति दीदी योजना आदि विकास कार्याें के संबंध में डीएम शुभ्रांत शुक्ल की अध्यक्षता में बैठक हुई। डीएम ने कहा कि ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत जिले की ग्राम पंचायतों में 5030 कैमरे लगने है। कैमरों के माध्यम से लड़ाई, झगड़ा व चोरी करने वालों का पता लगाया जा सकेगा और दोषियों को सजा दिलाने में सहायक होगा। उन्होंने डीआईओएस और बीएसए को निर्देश दिए कि सभी स्कूलों, काॅलेजों में जहां कैमरे लगे हैं, उसकी सूची उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन

उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि ग्राम प्रधानों के साथ समन्वय स्थापित कर ग्राम पंचायतों के मुख्य मार्गों व स्थलों में कैमरे लगाए जाएं। कहा कि जिले की सीमा के तहत जो ग्राम पंचायतें हैं वहां कैमरे अवश्य लगाए जाएं। मंदिर आदि महत्वपूर्ण स्थान जो ग्रामीण क्षेत्र के तहत आते हैं वहां भी कैमरे लगाए जाएं। वैधानिक प्रक्रिया को अपनाए और मानक के अनुसार ही कार्य किया जाए। जेम पोर्टल के माध्यम से ही क्रय किया जाए। उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए की वृद्धा पेंशन योजना के तहत छह हजार लाभार्थियों के आधार सीडिंग का कार्य नहीं हो पाया है, उसे कराया जाए। उन्होंने सभी बीडीओ को निर्देश दिए कि यह महत्वपूर्ण कार्य है ब्लॉक वाइज डाटा बनाकर उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन








सभी ब्लॉक में दो-दो यूनिट लगाएं



स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज-टू के तहत चिह्नित 16 माॅडल राजस्व ग्रामों में आरआरसी के माध्यम से कूड़ा कलेक्शन समय-समय से किया जाए, जो कार्य चल रहे हैं उनकी समरी बनाकर रखें। उन्होंने प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट स्थापित किए जाने पर डीपीआरओ और बीडीओ को निर्देश दिए कि सभी ब्लॉकों में दो-दो यूनिट चलाएं और चला कर दिखाएं, संसाधन में धन व्यय किया जा रहा है तो उसका उपयोग भी शतप्रतिशत किया जाए। बैठक में सीडीओ आरएन सिंह, एएसपी डॉ. संसार सिंह, जिला विकास अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




पात्र गृहस्थी कार्डधारकों के बनाए जाएं आयुष्मान कार्ड



डीएम ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। सभी पात्र लाभार्थियों के जल्द से जल्द आयुष्मान कार्ड बनाए जाएं। सप्ताह में कितने आयुष्मान कार्ड बने हैं और कितने बनना शेष है सभी बीडीओ अपने-अपने ब्लॉक वाइज देखेंगे। पॉजिटिव सोच के साथ और रुचि लेकर कार्य करें। पात्र गृहस्थी कार्ड पर भी ध्यान देकर सभी पात्र लाभार्थियों के कार्ड बनाएं जाएं। डाॅक्टर, आशा, पंचायत सहायक, कोटेदार आदि सभी लोग टीम भावना के साथ कार्य करें।




31 दिसंबर तक 25 मॉडल शॉप का कार्य पूरे हो जाएं



डीएम ने कहा कि उचित दर दुकान माॅडल शाॅप प्रत्येक ब्लाॅक को जो टारगेट दिया गया था वह 31 दिसंबर तक पूर्ण करें। 31 दिसंबर तक जिले में 85 के सापेक्ष 25 मॉडल दुकानों का कार्य पूर्ण हो जाना चाहिए और शेष माॅडल शाॅप दुकानों के कार्यों में भी तेजी लाकर कार्य को पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि जनपद में 140 गोशालाएं संचालित हैं और सात का कार्य पूर्ण होने वाला है। इनके माध्यम से किसान भाइयों को काफी राहत मिली है। उन्होंने खंड विकास अधिकारियों निर्देश दिए की सभी ग्राम पंचायतों में निराश्रित गोवंशों के लिए छोटी-छोटी गौशाला बनवाई जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed