{"_id":"586008cc4f1c1b8259eeaed4","slug":"cable-cuts-disrupt-rail-traffic","type":"story","status":"publish","title_hn":"केबिल कटने से रेल यातायात बाधित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केबिल कटने से रेल यातायात बाधित
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Sun, 25 Dec 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
train
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिर्वा रोड पर निर्माणाधीन अपरगामी पुल के लिए रविवार को खुदाई के दौरान केबिल कट गई। इसके चलते कई घंटे रेलवे यातायात बाधित रहा। पुलिस ने खुदाई कर रहे जेसीबी चालक को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई की। रेलवे चौकी पहुंचे सेतु निगम कार्यदाई संस्था पदाधिकारियों ने रेलवे की हुई क्षति को भर मामला निपटाया।
विज्ञापन
आरपीएफ एसआई संजय कुमार राय ने बताया कि तिर्वा क्रासिंग गेट संख्या-93 पर उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम द्वारा अपरगामी पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। पोल की खुदाई के लिए जेसीबी लगाकर गड्ढा किया जा रहा है। गड्ढा करने के दौरान ही रेलवे की सिग्नल लाइन क्वार्ड केबिल कट गई।
विज्ञापन
स्थानीय रेलवे स्टेशन से रेलगाड़ियों का संपर्क टूट गया। राज्य सेतु निगम के खिलाफ रेलवे ने कार्रवाई करते हुए क्षति की भरपाई के लिए बुलाया। कार्यदाई संस्था के अधिकारियों ने रेलवे की क्षति की भरपाई कर मामला सुलटाया। आरपीएफ एसआई ने बताया कि रेल गाड़ियों से संपर्क करीब पांच घंटे टूटा रहा। कड़ी मशक्कत के बाद उसे करीब 2:30 बजे जोड़ा जा सका। इस दौरान सभी गाड़िया पीएलसी (धीमी रफ्तार में) में गुजरती रहीं।
विज्ञापन