{"_id":"6adba5aabcc0df2b74045347","slug":"bustle-in-the-bullion-market-for-karwa-chauth-kannauj-news-c-214-1-knj1008-158177-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: करवाचौथ पर सराफा बाजार में रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: करवाचौथ पर सराफा बाजार में रौनक
विज्ञापन
कन्नौज। करवाचौथ 29 अक्तूबर को है। इसे लेकर सराफा कारोबारियों ने तैयारी तेज कर दी हैं। बाजार में इस बार अच्छी बिक्री की उम्मीद से व्यापारियों में उत्साह है और वे ग्राहकों को लुभाने के लिए नए व आकर्षक डिजाइनों के गहने तैयार करा रहे हैं।
शहर के सराफा बाजार में इन दिनों चहल-पहल बढ़ गई है। ज्वैलर्स की दुकानें लाइटिंग, नई डिजाइनों और ऑफर्स से सज गई हैं। करवाचौथ पर सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है, इसलिए महिलाएं पहले से ही बुकिंग करा रही हैं। सराफा कारोबारी अनुराग मिश्रा ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस बार ग्राहकों में ज्यादा उत्साह देखने को मिल रहा है। सोने के भाव में उतार-चढ़ाव के बावजूद करवाचौथ को लेकर खरीदारी पर असर नहीं पड़ेगा। लोग लाइट वेट ज्वैलरी, मंगलसूत्र, झुमका, अंगूठी और चूड़ियों की ज्यादा मांग कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि इस बार रोज गोल्ड, पोल्की और कुंदन के साथ-साथ एंटीक डिजाइनों की ज्वैलरी ट्रेंड में है। युवा महिलाओं में हल्के और डेली यूज वाले डिजाइनों को ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इसके अलावा चांदी के सिक्के, पायल और बिछिया की भी मांग बनी हुई है। व्यापारियों का कहना है कि करवाचौथ से पहले धनतेरस तक बाजार में तेजी बनी रहेगी। दुकानों पर पहले से ऑर्डर लेकर डिजाइनर ज्वैलरी बनाई जा रही है। कुछ ज्वैलर्स मेकिंग चार्ज पर छूट और एक्सचेंज ऑफर भी दे रहे हैं। इस बार करवाचौथ पर सराफा बाजार में अच्छी रौनक रहने की उम्मीद है। बाजार की तैयारी देखकर लग रहा है कि पिछले साल से अधिक कारोबार होगा।
विज्ञापन
सोने व चांदी के दामों में भारी गिरावट
कन्नौज। दो दिन में सोने व चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सराफा कारोबारी चंद्रप्रकाश वर्मा ने बताया कि सोने के दाम छह हजार रुपये गिरकर शुक्रवार को 1.44 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम में बिका, जबकि चांदी के दाम करीब 10 हजार प्रति किलोे कम होकर दो लाख रुपये किलो में बिकी। कीमतों में उतार चढ़ाव के चलते ग्राहक असमंजस में हैं, ग्राहक अभी और दाम गिरने का इंतजार कर रहे हैं।